Nation: PM Modi Bihar Visit Live: 'हमारा संकल्प- समृद्ध बिहार, हर युवा को रोजगार', मोतिहारी में बोले पीएम मोदी #INA

PM Modi Bihar Visit Live Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (18 जुलाई) को एक बार फिर से बिहार के दौरे पर पहुंचे. जहां पीएम मोदी ने राज्य को कई विकास परियोजनाओं की सौगात दी. बता दें कि बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में पीएम मोदी लगतार बिहार के दौरे पर जा रहे हैं और विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर रहे हैं. शुक्रवार को पीएम मोदी मोतिहारी से बिहार को 7,217 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी.

पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

बिहार दौरे पर जाने से पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें पीएम मोदी ने लिखा, ‘बिहार की विकास यात्रा में 18 जुलाई का दिन ऐतिहासिक होने वाला है. सुबह करीब 11.30 बजे मोतिहारी में कनेक्टिविटी, आईटी और स्टार्टअप से जुड़े राज्य के कई प्रोजेक्ट के उद्घाटन-शिलान्यास का सौभाग्य मिलेगा. इससे यहां के लोगों के लिए अवसरों के अनेक द्वार खुलेंगे.”

तीन अमृत भारत एक्सप्रेस को भी दिखाई हरी झंडी

इन विकास परियोजनाओं के साथ-साथ पीएम मोदी मोतिहारी से पटना से नई दिल्ली के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस को मोतिहारी से आनलाइन हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. पीएम मोदी पटना-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस के अलावा तीन और अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई.

इन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में मालदा टाउन-गोमतीनगर, दरभंगा-गोमतीनगर और बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार ट्रेनें शामिल हैं. बता दें कि राजेन्द्र नगर पटना से नई दिल्ली को जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन रोजाना किया जाएगा. इसके साथ ही पीएम मोदी पाटलिपुत्र कोचिंग काम्प्लेक्स में 283 करोड़ की लागत से वंदे भारत ट्रेनों के अनुरक्षण के लिए पटना में रख-रखाव ढांचे का भी शिलान्यास किया.

PM Modi Bihar Visit Live: 'हमारा संकल्प- समृद्ध बिहार, हर युवा को रोजगार', मोतिहारी में बोले पीएम मोदी




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button