Nation- PM मोदी ने दी 48 हजार 500 करोड़ की योजनाओं की सौगात, CM नीतीश कुमार ने जताया- #NA

बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के बिक्रमगंज में 48 हजार 500 करोड़ रूपये से अधिक की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन, शिलान्यास एवं लोकार्पण किया. ये परियोजनाएं विद्युत, सड़क, रेल और शिक्षा से जुड़ी हैं. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों की तारीफ की. उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य विकसित बिहार और विकसित देश है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि विकास कार्यों में दो सड़क परियोजनाएं, तीन रेल परियोजनाएं, बिजली उत्पादन, पथों और पुलों के निर्माण शामिल हैं. सबकी कुल लागत 48 हजार 500 करोड़ रुपये से भी अधिक है. इन योजनाओं के निर्माण से बिहार को काफी फायदा होगा. मैं इसके लिये प्रधानमंत्री का अभिनंदन करता हूं.
मुख्यमंत्री ने कहा कि जाति जनगणना कराने के निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फैसला बहुत महत्वपूर्ण है. पहले भी हम ही इस मांग को उठाते थे. अन्य पार्टियों के लोग बेवजह बातें कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि 24 नवंबर 2005 से पहले की सरकारों ने कोई काम नहीं किया. जदयू-भाजपा की सरकार ने बिहार के विकास के लिए बहुत काम किया है.
प्राण जाए पर वचन न जाई- प्रभु श्रीराम की ये रीति अब नए भारत की नीति बन गई है। मैंने बिहार की धरती से आतंक के आकाओं को मिट्टी में मिलाने का वचन दिया था और एक बार फिर यहां आने से पहले उसे पूरा कर दिखाया है। pic.twitter.com/hFfsdsySdX
— Narendra Modi (@narendramodi) May 30, 2025
आज इतनी महिलाएं दिख रही हैं, पहले की सरकारों ने महिलाओं के लिए कोई काम नहीं किया. जैसे ही हमलोग सरकार में आये तब से सबके लिये काम किया है. बिहार के विकास में हमलोग लगे हुए हैं और तेजी से काम हो रहा है. शुरू से ही शिक्षा के क्षेत्र में, स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया गया. बड़े पैमाने पर सड़क और पुल-पुलियों का निर्माण कराया गया. महिलाओं को पंचायती राज व्यवस्था और नगर निकाय चुनावों में 50 प्रतिशत हमलोगों ने आरक्षण दिया. नौकरी में महिलाओं के लिये कम से कम 35 प्रतिशत का आरक्षण दिया.
मुख्यमंत्री ने कहा कि सात निश्चय-1 के तहत हमलोगों ने हर घर तक बिजली, हर घर नल का जल, पक्की गली नाली का निर्माण, हर घर शौचालय तथा टोलों को भी पक्की सड़क से जोड़ने का काम किया. अभी हाल में कुछ नई बसावटें और कुछ नये घर बन रहे हैं उनके लिए भी हमलोग काम कर रहे हैं और तय कर दिया है कि इसी साल के जून महीने तक बाकी सब काम हो जायेगा.
सात निश्चय 2 के तहत भी सभी योजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है. युवक-युवतियों को सरकारी नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है. पिछले साल के अंत में और इस वर्ष के जनवरी-फरवरी माह में सब जगह हमलोग गए हैं.
मुख्यमंत्री ने कहा कि फरवरी 2025 के केन्द्रीय बजट में बिहार में मखाना बोर्ड, एयरपोर्ट की स्थापना, पश्चिमी कोशी नहर के लिये वित्तीय सहायता आदि की घोषणा की गयी. पहले 6 राज्यों में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन किया गया था. अब इसके बाद इस बार बिहार में भी इसका आयोजन किया गया है. यह बहुत खुशी की बात है.
PM मोदी ने दी 48 हजार 500 करोड़ की योजनाओं की सौगात, CM नीतीश कुमार ने जताया
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,






.webp)



