Nation: PM Modi Rajasthan Visit: राजस्थान के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, बांसवाड़ा से देंगे 1.80 लाख करोड़ की सौगात #INA

PM Modi Rajasthan Visit: पीएम मोदी गुरुवार यानी 25 सितंबर को एक बार फिर से राजस्थान के दौरे पर जा रहे हैं. इस दौरान वे बांसवाड़ा से राजस्थान को करीब एक लाख 80 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे. जिसके तहत पीएम मोदी कई परियोनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. इसमें 2800 मेगावाट की माही बांसवाड़ा परमाणु विद्युत परियोजना भी शामिल है. जिसका पीएम मोदी गुरुवार को शिलान्यास करने वाले हैं. बता दें कि माही बांध के पास बनने वाली ये परियोजना परमाणु ऊर्जा मिशन के तहत तैयार की जा रही है. जिसपर करीब 42 हजार करोड़ रुपये का खर्च आएगा.

देश की आठवीं परमाणु परियोजना का शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बांसवाड़ा में जिस परमाणु परियोजना का शिलान्यास करने जा रहे हैं वह देश की आठवीं परमाणु परियोजना होगी. इसके साथ ही पीएम मोदी 700-700 मेगावाट की चार इकाइयों का भी शिलान्यास करेंगे. बता दें कि इसके पहले रिएक्टर का निर्माण अगले अप्रैल 2026 तक शुरू हो सकता है. जो साढ़े पांच साल में बनकर तैयार होगा. वहीं अक्टूबर में दूसरी इकाई का भी निर्माण शुरू होगा. दो साल के भीतर तीसरी और चौथी यूनिट के निर्माण का काम भी शुरू हो जाएगा. इन परियोजनाओं के पूरा होने में कुल आठ वर्ष का समय लगेगा.

PM Modi Rajasthan Visit: राजस्थान के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, बांसवाड़ा से देंगे 1.80 लाख करोड़ की सौगात




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button