Nation- PM मोदी का 75वां जन्मदिन: गुजरात में नमो के नाम रक्तदान से बनाया विश्व रिकॉर्ड, 56,265 यूनिट ब्लड किया जमा- #NA

‘नमो के नाम रक्तदान’ से बना विश्व रिकॉर्ड
पीएम नरेंद्र मोदी को बुधवार को अपना 75वां जन्मदिन मनाएंगे. इसे लेकर मंगलवार को उनके गृह राज्य के गुजरात में भव्य तैयारियां की गई हैं. इसी को लेकर मंगलवार को राज्य सरकार ने विभिन्न कमर्चारी संघों ने विशेष नमो के नाम रक्तदान के नाम से अभियान चलाया. इस दौरान ब्ल्ड डोनेशन का एक नया विश्व रिकॉर्ड बन गया.
राज्य सरकार से मिली जानकारी के अनुसार, पूरे प्रदेश में 378 ब्लड डोनेशन कैम्प लगाए गए, जिनमें एक ही दिन में 56,256 लोगों ने रक्तदान किया. यह दुनिया में पहली बार है, जब किसी नेता के जन्मदिन पर सरकारी कर्मचारियों द्वारा इतने बड़े पैमाने पर रक्तदान किया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल गांधीनगर सचिवालय में रक्तदाताओं के बीच पहुंचकर उनका हौसला भी बढ़ाया.
A historic moment in India! 🇮🇳 On the success of #OperationSindoor and Honourable PM @narendramodi Birthday, State Government employee unions have set a world record with ‘Namo ke naam raktdan’. They organized 378 mega blood donation camps, collecting a massive 56,265 units of pic.twitter.com/B0DM4Wqkzv
— Harsh Sanghavi (@sanghaviharsh) September 16, 2025
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने दी बधाई
मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि गुजरात राज्य कर्मचारी संघ ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने के लिए रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया. 56,256 लोगों का एक ही दिन में रक्तदान करना मानवता और राष्ट्रभावना की मिसाल है.
गृहमंत्री हर्ष संघवी ने बताया ऐतिहासिक क्षण
गुजरात के गृहमंत्री हर्ष संघवी ने एक्स पर लिखा कि भारतीय इतिहास में पहली बार किसी नेता के जन्मदिन पर इतनी बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारियों ने रक्तदान किया है. 378 शिविरों में 56,265 यूनिट रक्त एकत्र कर एक विश्व रिकॉर्ड कायम हुआ.
सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा जन्मदिन
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ जनसेवा को अपना जीवन मंत्र बनाया है. इसलिए उनके जन्मदिन को पूरे देश में सेवा दिवस के रूप में मनाया जाता है.
PM मोदी का 75वां जन्मदिन: गुजरात में नमो के नाम रक्तदान से बनाया विश्व रिकॉर्ड, 56,265 यूनिट ब्लड किया जमा
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



.webp)




.webp)

