Nation- पीएम मोदी की गया जनसभा में उमड़ा जनसैलाब, बिहारवासियों को दी 13 हजार करोड़ के विकास की सौगात- #NA

पीएम मोदी की रैली में उमड़ी भीड़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे पर हैं. यहां वे गयाजी मगध यूनिवर्सिटी के कैंपस में जनसभा कर रहे हैं. इसके साथ ही 13000 करोड़ की योजनाओं की शुरुआत करेंगे. पीएम मोदी की इस सभा में भारी भीड़ उमड़ी है. इस जनसभा को देखते हुए जिले के सभी स्कूल आज बंद किए गए हैं. चुनावी साल में पीएम मोदी का ये छठा बिहार दौरा है.
पीएम मोदी खुली गाड़ी से लोगों का अभिवादन करते हुए मंच तक पहुंचे. इस दौरान पीएम मोदी के साथ CM नीतीश कुमार और डिप्टी CM सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे.
#WATCH | Bihar: PM Narendra Modi gets a warm welcome on stage as he reaches Gaya Ji to inaugurate and lay the foundation stone of various development projects worth Rs 13000 crores.
Governor Arif Mohammad Khan and CM Nitish Kumar are also present. pic.twitter.com/lzNRcP260z
— ANI (@ANI) August 22, 2025
चुनावी साल में पीएम मोदी का ये दौरा बेहद खास
बिहार में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. हालांकि अब तक चुनाव आयोग की तरफ से चुनावों की तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है. इसके बाद भी तमाम राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारी में लगे हुए हैं. इसी कड़ी में पीएम मोदी का ये गयाजी दौरा बेहद खास माना जा रहा है. हालांकि विपक्ष पीएम मोदी के इस दौरे पर कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है. साल 2025 में की अगर बात की जाए तो अब तक पीएम मोदी 5 बार बिहार आ चुके हैं. उनका ये छठा दौरा है.
पहले और आज में बहुत बदल गया गया- नीतीश
पीएम मोदी की इस जनसभा को सीएम नीतीश कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी बोध गया आए हैं, मैं स्वागत करता हूं. आपको भी स्वागत और अभीनंदन करना चाहिए. आज दो ट्रैन को हरी झंडी दिखाया जा रहा है. 13000 करोड़ की लागत के विकास से बिहार को फायदा होगा. बेगूसराय के सिमरिया में नवनिर्मित गंगा ब्रिज का उद्घाटन किया जाएगा.
उन्होंने कहा कि पीएम आज यहां आए हैं, बेगूसराय भी जाएंगे. हम आपको बताना चाहते है गया और बोध गया में लाखो लोग आते हैं. पहले यहां क्या हाल था और आज क्या हाल है देख लीजिए. पहले वाले लोग काम नहीं करते थे. हमने यहां काम करना शुरु किया सभी इंतजाम यहां करा दिए है.
पीएम मोदी की गया जनसभा में उमड़ा जनसैलाब, बिहारवासियों को दी 13 हजार करोड़ के विकास की सौगात
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










