Nation- दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर! ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंचा AQI, मुंडका सबसे ज्यादा प्रदूषित- #NA

दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर! 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचा AQI, मुंडका सबसे ज्यादा प्रदूषित

बहुत खराब में दिल्ली का AQI

दिल्ली-NCR इन दिनों प्रदूषण की गिरफ्त में है, जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) ‘बहुत खराब’ कैटेगरी में दर्ज किया है. चारों तरफ धुंए के गुबार के चलते लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है. अधिकतर इलाके प्रदूषण के रेड और ऑरेंज जोन में है. यहां AQI 200 से 366 के बीच बना हुआ है. सरकार अपने स्तर पर प्रदूषण की रोकथाम के लिए तमाम प्रयास कर रही है, लेकिन उसका कोई खास असर नजर नहीं आ रहा है.

समीर ऐप के मुताबिक, रविवार सुबह 6 बजे दिल्ली का ओवरऑल AQI-306 रिकॉर्ड किया गया है, जो कि प्रदूषण की बहुत खराब श्रेणी में आता है. NCR के बाकी इलाके जैसे- नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और ग्रेटर नोएडा का भी यही हाल है. यहां भी प्रदूषण ने लोगों को चिंता बढ़ाई हुई है. बीते करीब दो महीनों से प्रदूषण की स्थिति में कोई बड़ा सुधार होता नजर नहीं आ रहा है. लोग काफी तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स से जूझ रहे हैं.

मुंडका का AQI सबसे ज्यादा

दिल्ली में 40 एक्टिव AQI मॉनिटरिंग सेंटर है. रविवार को 28 सेंटर प्रदूषण के रेड जोन में है. यहां AQI 300 के पार दर्ज किया किया है. सबसे ज्यादा मुंडका का AQI-366 रिकॉर्ड किया गया है. इसके चलते आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ और गले में खराश जैसी परेशानियां बढ़ सी गई हैं. इसी के साथ सर्दी के सितम ने भी दिल्ली के लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है. पहाड़ों के ऊपरी हिस्सों में हो रही बर्फबारी का असर दिल्ली में दिख रहा है.आज अधिकांश हिस्सों में दिन भर बादल छाए रहेंगे. इस दौरान अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

दिल्ली के11 इलाकों का AQI

दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर! ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंचा AQI, मुंडका सबसे ज्यादा प्रदूषित

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button