Nation- “सत्ता ने हमेशा धर्म के आगे खुद को न्योछावर किया, अन्याय के सामने कभी नहीं झुकी”- #NA

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (फाइल फोटो)
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा सत्र के दौरान श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के सरकारी प्रस्ताव पर अपना संबोधन दिया. उन्होंने बताया कि अगस्त 2025 में बलिदान दिवस मनाने का सर्व समिति से संकल्प लिया गया. सीएम ने कहा कि श्री गुरु तेग़ बहादुर जी का जीवन और बलिदान भारतीय सभ्यता की आत्मा का प्रतीक है. सदन में सर्वसम्मति से यह सरकारी प्रस्ताव पास किया गया.
मुख्यमंत्री सैनी का कहना था कि देश में सत्ता ने हमेशा धर्म के लिए खुद को न्योछावर किया है लेकिन अन्याय या अधर्म के आगे कभी नहीं झुकी. उन्होंने यह भी बताया कि सरकार ने इस दौरान हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के साथ मिलकर समूचे प्रदेश में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए.
आम राय से मनाया शहीदी दिवस
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सदन में बताया कि 3 नवंबर को चंडीगढ़ में सर्वदलीय बैठक बुलाकर गुरु जी का शहीदी दिवस मनाने के संबंध में आम राय ली गई थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 नवंबर को विशाल समागम में पहुंचकर गुरुजी को नमन किया था.
उसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में पहुंचकर महाभारत थीम पर आधारित अनुभव केंद्र और भगवान श्रीकृष्ण जी के पवित्र शंख के नाम पर पांचजन्य स्मारक का भी लोकार्पण किया.
पीएम मोदी ने सिक्का किया जारी
इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 नवंबर को अपने मन की बात कार्यक्रम में भी अनुभव केंद्र की प्रशंसा की. प्रधानमंत्री ने श्री गुरु तेग बहादुर जी को समर्पित सिक्का डाक टिकट और कॉफी टेबल बुक जारी की. प्रदेश में 350 रक्तदान शिविर लगाए गए और स्कूलों में निबंध और कहानी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई.
सीएम सैनी के मुताबिक इन रक्तदान शिविरों में 23 हज़ार से अधिक यूनिट रक्त इकट्ठा हुआ. विभिन्न प्रतियोगिताओं में साढ़े तीन लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया. चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा में श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन दर्शन और कार्यों पर चेयर स्थापित करने का निर्णय लिया गया.
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने बताया कि गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक अंबाला का नाम श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर रखा गया. करनाल में आयोजित हिन्द की चादर मैराथन में करीब 80, हजार से अधिक धावकों ने भाग लिया. बड़खालसा में दादा कुशाल सिंह दहिया जी के बलिदान स्थल पर आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में वीर नायक को नमन किया गया.
कुछ अन्य कार्यक्रम जो इस दौरान हुए
- वीर नायक ने गुरुजी के शीश को श्री आनंदपुर साहिब पहुंचाने के लिए अपने शीश का बलिदान दिया
- भाई जैता ज़ी, भाई दयाला जी, भाई सती दास जी और भाई मति दास जी के अद्वितीय बलिदान को स्मरण कर श्रद्धांजलि दी गई
- यमुनानगर के कलेसर में श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर वन विकसित करने का निर्णय लिया
- यमुनानगर के किशनपुरा में गुरु तेग बहादुर कृषि महाविद्यालय खोलने की भी घोषणा की गई
“सत्ता ने हमेशा धर्म के आगे खुद को न्योछावर किया, अन्याय के सामने कभी नहीं झुकी”
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp)





