Nation- प्रधानमंत्री और सीएम रेखा जी दिल्ली के प्रदूषण से मिलकर लड़ने का समय, प्रियंका गांधी बोलीं-इसी हवा में हम सब सांस ले रहे- #NA

प्रियंका गांधी
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया एक्स पर प्रदूषण को लेकर चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा कि पहले वायनाड और फिर बिहार के बछवाड़ा से दिल्ली की हवा में लौटना वाकई परेशान करने वाला है. इस शहर को ढंके प्रदूषण ने मानो उस पर एक धुएं और ग्रे रंग का आवरण डाल दिया हो. अब समय आ गया है कि हम सब अपनी राजनीतिक मजबूरियों की परवाह किए बिना एकजुट होकर इस बारे में कुछ कदम उठाएं. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए.
प्रियंका गांधी ने कहा कि इस भयावह स्थिति को कम करने के लिए वे जो भी कदम उठाएंगे, हम सब उनका समर्थन और सहयोग करेंगे. साल दर साल दिल्ली के नागरिक इस ज़हरीलेपन का शिकार होते हैं और उनके पास कोई उपाय नहीं है. सांस की समस्याओं से जूझ रहे लोग, रोज़ाना स्कूल आने-जाने वाले बच्चे और खासकर बुज़ुर्गों को इस गंदी धुंध को दूर करने के लिए तुरंत काम करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि इस हवा में हम सब सांस ले रहे हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम रेखा गुप्ता से अपील की और कहा कि कृपया तुरंत कदम उठाएं.
Returning to the Delhi air from Wayanad first, then Bachwara in Bihar is truly shocking. The pollution enveloping this city is like a grey shroud thrown over it.
Its really about time all of us get together regardless of our political compulsions and do something about it. The
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 2, 2025
AQI है बेहत खराब
पिछले कुछ हफ्ते में राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता में गिरावट आई है. यहां के प्रमुख इलाकों में AQI की रीडिंग ‘बेहद खराब’ से लेकर ‘गंभीर श्रेणी’ तक पहुंच गई है. 39 निगरानी केंद्रों की औसत रीडिंग के अनुसार AQI 303 (बेहद खराब) है, लेकिन वजीरपुर और आनंद विहार जैसे इलाकों में AQI की रीडिंग ‘गंभीर’ दर्ज की गई है.
दिल्ली सरकार ने अब राष्ट्रीय राजधानी में बारिश कराने और वायु गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए क्लाउड सीडिंग परीक्षणों की एक श्रृंखला की योजना बनाई है. पिछले हफ्ते, राष्ट्रीय राजधानी के ऊपर बादलों में नमी की मात्रा कम होने के कारण दो क्लाउड सीडिंग परीक्षण बारिश लाने में विफल रहे.
प्रधानमंत्री और सीएम रेखा जी दिल्ली के प्रदूषण से मिलकर लड़ने का समय, प्रियंका गांधी बोलीं-इसी हवा में हम सब सांस ले रहे
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



.webp)
.webp)

.webp)


