Nation- मुंबई की लोकल ट्रेन में प्रोफेसर की हत्या, मामूली कहासुनी के बाद पेट में घोंपा चाकू, पुलिस ने आरोपी को दबोचा- #NA

मुंबई की लोकल ट्रेन में हत्या
महाराष्ट्र में मुंबई की लोकल ट्रेन में मामूली कहासुनी के बाद एक कॉलेज प्रोफेसर की हत्या कर दी गई. ये घटना मालाड रेलवे स्टेशन पर हुई. मृतक की पहचान आलोक सिंह के रूप में हुई है, जो मुंबई के एक बड़े कॉलेज में प्रोफेसर थे. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को कॉलेज खत्म होने के बाद आलोक सिंह विले पार्ले स्टेशन से लोकल ट्रेन से मालाड जा रहे थे.
ट्रेन से उतरने को लेकर मालाड स्टेशन पर आरोपी के साथ उनका विवाद हो गया. झगड़े के दौरान हमलावर ने धमकी दी कि वह इसका बदला लेगा. जैसे ही ट्रेन मलाड स्टेशन के प्लेटफार्म पर पहुंची, आलोक उतरने के लिए दरवाजे की ओर बढ़े, तभी हमलावर ने अचानक उनके पेट में चाकू मार दिया. इससे पहले की यात्री कुछ समझ पाते, उससे पहले ही हमलावर चलती ट्रेन से कूदकर भाग गया.
अस्पताल ले जाते हुए मौत
हमले में गंभीर रूप से घायल आलोक सिंह को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी स्टेशन से फरार हो गया, जिसकी तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं. वीडियो में आरोपी तेजी से भाग रहा है. बताया जा रहा है कि मृतक आलोक सिंह और हमला करने वाला आरोपी, दोनों ही मालाड इलाके के रहने वाले हैं,.
पुलिस मामले की जांच में जुटी
अब इसी आधार पर पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी ने किसी पुरानी रंजिश के चलते यह हमला किया या सिर्फ मामूली कहासुनी से बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने मृतक को चाकू मार दिया. इसके अलावा पुलिस ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने सफर के दौरान चाकू क्यों रखा हुआ था. जानकारी के मुताबिक मृतक आलोक सिंह के पिता एक बड़े नेता की सुरक्षा में कमांडो के रूप में तैनात हैं, जिससे यह मामला और भी संवेदनशील हो गया है.
घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस और रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. बोरीवली जीआरपी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी ओमकार एकनाश शिंदे को हिरासत में ले चुकी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है.
मुंबई की लोकल ट्रेन में प्रोफेसर की हत्या, मामूली कहासुनी के बाद पेट में घोंपा चाकू, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp)


.webp)
.webp)

