Nation- प्रोफेसर कर रहा था शारीरिक उत्पीड़न, तंग आकर छात्रा ने लगाई खुद को आग… अब पुलिस एक्शन में- #NA

कॉलेज के सामने आत्मदाह करने के बाद भागती रही छात्रा
ओडिशा के बालेश्वर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. फकीर मोहन (एफएम) कॉलेज की एक छात्रा ने मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न से तंग आकर कॉलेज परिसर के बाहर खुद को आग लगा ली. यह घटना कॉलेज के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई जिसमें छात्रा जलती हुई इधर-उधर दौड़ती नजर आ रही है.
छात्रा ने अपने विभाग के एचओडी समीर कुमार साहू पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उसने बताया कि साहू लंबे समय से उसका मानसिक और शारीरिक शोषण कर रहे थे. छात्रा ने कॉलेज प्रशासन से कई बार शिकायत की थी लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. घटना के बाद छात्रा को बचाने दौड़ा एक अन्य छात्र भी गंभीर रूप से झुलस गया. दोनों को पहले बालेश्वर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर एम्स भुवनेश्वर रेफर कर दिया गया.
घटना की सूचना मिलते ही बालेश्वर टाउन थाना पुलिस कॉलेज पहुंची और आरोपी शिक्षक समीर कुमार साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. प्रिंसिपल के मुताबिक घटना वाले दिन छात्रा उनसे मिली थी और उन्होंने उसे आश्वासन भी दिया था. कुछ देर बाद छात्रा ने कॉलेज परिसर में खुद को आग लगा ली.
प्रिंसिपल क्या बोले?
कॉलेज के प्रिंसिपल दिलीप कुमार घोष ने कहा है कि ‘पीड़ित छात्रा समेत कई छात्राओं ने अध्यापक पर मानसिक उत्पीड़न और एक छात्रा ने यौन उत्पीड़न का भी आरोप लगाया था. हमने इंटरनल कंप्लेंट कमिटी गठित की थी, जिसमें कॉलेज के वरिष्ठ अध्यापक, छात्र प्रतिनिधि और बाहर के प्रतिनिधि शामिल थे. कमिटी ने 15 दिन मांगे थे, पर 7 दिन में ही रिपोर्ट तैयार कर दी थी. दो दिन पहले ही मुझे रिपोर्ट मिली थी. हमने कहा था कि जांच रिपोर्ट पढ़कर कार्रवाई की जाएगी. लेकिन छात्रा जल्द कार्रवाई का दबाव बना रही थी.
छात्र संगठनों में आक्रोश
इस घटना से पूरे कॉलेज परिसर में तनाव का माहौल है. छात्र संगठन और सामाजिक कार्यकर्ता कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़कों पर उतर आए हैं. उनका कहना है कि अगर छात्रा की शिकायतों को पहले गंभीरता से लिया गया होता तो इतनी बड़ी त्रासदी नहीं होती.
कॉलेज प्रशासन की अनदेखी
लोगों का कहना है कि कॉलेज प्रशासन ने समय रहते सख्त कदम उठाए होते तो छात्रा को यह कदम न उठाना पड़ता. अब यह देखना होगा कि प्रशासन और सरकार इस मामले में कितनी तेजी से जांच कर दोषियों को सजा दिलाते हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.
प्रोफेसर कर रहा था शारीरिक उत्पीड़न, तंग आकर छात्रा ने लगाई खुद को आग… अब पुलिस एक्शन में
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp)
.webp)



