Nation: पुणे : इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढहा, कई पर्यटक बहे #INA

पुणे, 15 जून (.)। पुणे जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा देखने को मिला, जहां इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढह गया है। इस हादसे में करीब 25 से 30 सैलानियों के बह जाने की जानकारी सामने आई है।

दरअसल, यह घटना पुणे ग्रामीण इलाके के कुंदमाला में स्थित मावल तालुका की है। कुंदमाला तालेगांव दाभाड़े कस्बे के पास प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। जानकारी के अनुसार, इंद्रायणी नदी पर बना पुल काफी पुराना बताया जा रहा है। रविवार होने के कारण, जिस समय यह हादसा हुआ, उस दौरान पुल पर कई पर्यटक मौजूद थे।

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस, ग्रामीण और आपदा राहत कर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

स्थानीय निवासी रघुविर शेलार ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि यह घटना करीब साढ़े चार बजे के आसपास की है। करीब 100 से अधिक पर्यटक पुल पर घूमने के लिए आए थे, जिनमें से 20 से 25 लोगों को स्थानीय निवासियों ने रेस्क्यू किया है। चार से पांच लोगों के लापता होने की जानकारी मिली है। इसके अलावा, कुछ लोग अभी भी पुल गिरने के बाद फंसे हुए हैं। उन्हें निकालने के लिए प्रशासन से मदद मांगी गई है और हाइड्रा कैन भी मंगवाई गई है। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू किए गए लोगों को अस्पताल भेजा गया है। हालांकि, नदी में कितने लोग डूबे हैं, यह पता नहीं चल पाया है।

बता दें कि पिछले दो दिनों से मावल इलाके में भारी बारिश हो रही है और इंद्रायणी नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। फिलहाल नदी में गिरे पर्यटकों को बचाने के लिए राहत-बचाव कार्य जारी है और एनडीआरएफ की दो टीमें भी घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।

वहीं, एनसीपी (एसपी) की सांसद सुप्रिया सुले ने इस हादसे पर दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, पुणे जिले के मावल तालुका के कुंदमाला में इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढह गया। आशंका है कि पुल पर मौजूद कुछ नागरिक बह गए होंगे। यह घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है और मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि सभी नागरिक सुरक्षित रहें। मैंने इस घटना के बारे में पुणे के जिला कलेक्टर से बात की है और वे सभी आवश्यक सहायता भेज रहे हैं। नागरिकों से मेरा अनुरोध है कि कृपया मानसून में पर्यटन के लिए जाते समय आवश्यक सावधानी बरतें। सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करें।

–.

एफएम/एएस

डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

पुणे : इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढहा, कई पर्यटक बहे




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button