Nation- पंजाब: होशियारपुर में LPG टैंकर में ब्लास्ट, कई घर-दुकानें जलीं, 2 लोगों की मौत- #NA

होशियारपुर में लगी भीषण आग.
पंजाब के होशियारपुर-जालंधर मार्ग पर शुक्रवार रात एक एलपीजी टैंकर में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि आग तेजी से फैल गई और मंडियाला अड्डा क्षेत्र के आसपास लगभग 15 दुकानों और चार से पांच आवासीय घरों को अपनी चपेट में ले लिया.
पुलिस के अनुसार, यह घटना रात करीब 10 बजे हुई. जिला उपायुक्त आशिका जैन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मलिक तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य की निगरानी की.
कार से टकराने के बाद टैंकर में लगी आग
आशिका जैन ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि टैंकर कार से टकराने के बाद आग की चपेट में आ गया. उन्होंने कहा कि आग बुझाने के लिए तुरंत दमकल गाड़ियां और एंबुलेंस मौके पर भेजी गईं. सिविल सर्जन पवन कुमार ने कहा कि दो व्यक्तियों को होशियारपुर सिविल अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया, जबकि 18 से 20 घायलों को भर्ती किया गया. उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से जले पांच से छह मरीजों को दूसरे चिकित्सा संस्थान में स्थानांतरित किया गया है.
#WATCH | A massive fire broke out in Mandiala village of Hoshiarpur in Punjab. According to Deputy Commissioner Aashika Jain, it is suspected that the fire was caused by a road accident in an industrial area involving an LPG tanker, and one casualty has been reported. Fire pic.twitter.com/JMZYi4VT3J
— ANI (@ANI) August 22, 2025
गैस लीक होने से धमाका
मंडियाला गांव में आग लगने की घटना स्थल पर पंजाब के मंत्री रवजोत सिंह पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि स्थिति ऐसी है कि उसे बयान नहीं किया जा सकता. बहुत दुखद हादसा हुआ है. अभी तक पता नहीं चल पाया है कि कितने लोग लापता हैं. लोग कह रहे हैं कि एक टैंकर ने एक कार को टक्कर मार दी, जिसके बाद गैस लीक होने से धमाका हुआ. आग काफी फैल गई है.
#WATCH | Hoshiarpur, Punjab | At the incident spot where a fire broke out in Mandiala village, Punjab Minister Ravjot Singh says, “The situation is such that it cannot be described. A very tragic accident has happened… It is not yet known how many people are missing. People are https://t.co/1jgGIZ0i3b pic.twitter.com/IVWi9ArEis
— ANI (@ANI) August 22, 2025
पंजाब: होशियारपुर में LPG टैंकर में ब्लास्ट, कई घर-दुकानें जलीं, 2 लोगों की मौत
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp)

.webp)


