Nation- राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए मांगा राहत पैकेज- #NA

पीएम मोदी और राहुल गांधी
पंजाब में बाढ़ और बारिश ने तबाही मचा दी. लाखों लोग बेघर हो गए, कई गांव पानी में डूब गए, फसलें बर्बाद हो गई. हालांकि हालात को सुधारने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है. इस बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने केंद्र की 1600 करोड़ की मदद को नाकाफी बताते हुए कॉम्प्रिहेंसिव रिलीफ पैकेज की मांग की है.
राहुल गांधी का कहना केंद्र सरकार द्वारा घोषित 1,600 करोड़ की प्रारंभिक राहत पंजाब के लोगों के साथ घोर अन्याय है. उन्होंने कहा कि अनुमान है कि राज्य को कम से कम 20,000 करोड़ का नुकसान हुआ है. इस संकट से निपटने के लिए और भी ज़्यादा ठोस कदम उठाने की ज़रूरत है. उन्होंने कहा मैं सरकार से अनुरोध करता हूं कि वह नुकसान का जल्द आकलन करे और एक व्यापक राहत पैकेज प्रदान करे.
‘पंजाब यात्रा के दौरान मैंने तबाही देखी’
कांग्रेस नेता ने पत्र में लिखा कि हाल ही में अपनी पंजाब यात्रा के दौरान उन्होंने राज्य की भयावह तबाही और उसकी मानवीय कीमत को देखा. उन्होंने कहा कि 4 लाख एकड़ से ज्यादा धान की फसल बर्बाद हो गई है और 10 लाख से ज़्यादा जानवर मारे गए हैं. लाखों लोग अपने घर खो चुके हैं. उन्होंने कहा कि बाढ़ ने निकट भविष्य में जमीन के बड़े हिस्से को खेती के लायक नहीं रहने दिया है. आज भी हजारों एकड़ जमीन जलमग्न है और गांवों का संपर्क टूटा हुआ है.
“The ₹1,600 crore initial relief announced by the union government does grave injustice to the people of Punjab. Estimates suggest that the state has suffered a loss of atleast ₹20,000 Cr. This crisis demands a bolder response. I request the government to facilitate a quick pic.twitter.com/VomEkqg8L1
— Congress (@INCIndia) September 17, 2025
‘लोगों ने पेश की इंसानियत की मिसाल’
उन्होंने लिखा इस गंभीर संकट के बावजूद मैंने मानवता की सबसे बड़ी मिसाल देखी. समुदाय उन लोगों के साथ एकजुट हुए जिन्होंने अपना सब कुछ खो दिया था. लोगों ने अजनबियों के लिए अपने घर खोले और जो कुछ भी उनके पास था, उसे बांट दिया. उनकी उदारता और मदद के प्रति प्रतिबद्धता सराहनीय थी.
‘1,600 करोड़ की राहत नाकाफी’
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि केंद्र सरकार द्वारा घोषित 1,600 करोड़ की शुरुआती राहत पंजाब के लोगों के साथ घोर अन्याय है. उन्होंने कहा कि अनुमान के मुताबिक राज्य को कम से कम 20,000 करोड़ का नुकसान हुआ है. ऐसे में इस संकट से निपटने के लिए और भी ज़्यादा साहसिक कदम उठाने की ज़रूरत है. नेता ने कहा कि वो केंद्र सरकार से अनुरोध करते हैं कि वह राज्य में हुए नुकसान ता जल्द से जल्द आकलन कराए और एक व्यापक राहत पैकेज प्रदान करे.
‘पंजाब के पुनर्निर्माण में हर संभव मदद करनी होगी’
आखिर में राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब फिर उठ खड़ा होगा. उनकी इस मुश्किल घड़ी में, हमें पंजाब के हर किसान, हर जवान और हर परिवार को यह भरोसा दिलाना होगा कि भारत उनके साथ खड़ा है. उन्होंने कहा कि हमें एकजुट होकर उनके भविष्य के पुनर्निर्माण में हर संभव मदद करनी होगी.
राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए मांगा राहत पैकेज
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp)
.webp)


.webp)

