Nation- रायपुर के हैंडसम चोर! सूट-बूट में शादी में पहुंचे, मेहमानों के साथ खाया खाना, फिर कर दिया कांड- #NA

रायपुर के हैंडसम चोर! सूट-बूट में शादी में पहुंचे, मेहमानों के साथ खाया खाना, फिर कर दिया कांड

दो चोर अरेस्ट

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने सूट-बूट वाले दो चोरों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने पहले एक शादी समारोह में रेकी की थी और एक पर्स चुराकर फरार हो गए थे. हैरानी की बात यह है कि आरोपी मेहमानों की तरह सूट-बूट पहनकर चोरी करने आए थे. घटना के बाद शादी समारोह में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा. इसके बाद एक सुराग से पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया.

रायपुर के गुढ़ियारी इलाके ओशो मैरिज पैलेस में बीते गुरुवार को एक शादी थी. इस दौरान सूट-बूट में आए दो चोर एक पर्स को चुराकर ले गए, जिसमें एक लाख रुपए कैश, चांदी की मूर्ति और मोबाइल रखा था. आरोपियों ने चोरी से पहले जब मैरिज हाल में टेंट लगाया जा रहा था, तब रेकी की थी. पैलेस का मुआयना करने के बाद वह चले गए थे. इसके बाद वह रात में मेहमानों की तरह सूट-बूट पहनकर शादी पहुंचे, जहां पहले उन्होंने दावत खाई और फिर मौका मिलते ही एक पर्स लेकर फुर्र हो गए.

शादी के वीडियो से हुई चोरों की पहचान

चोरी के बाद शादी के पंडाल में हड़कंप मच गया. पुलिस को तुरंत घटना की जानकारी दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरों के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की, लेकिन किसी से कोई सुराग हाथ नहीं लगा. इसके बाद पुलिस ने शादी में शूट हुआ वीडियो देखा, जिसमें दो आरोपियों का सुराग हाथ लगा. पुलिस ने तुरंत आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नेनवीन मानिकपुरी उर्फ लल्ला और किशन साहू को गिरफ्तार कर लिया है.

सूट-बूट वाले चोर अरेस्ट

इनमें से एक आरोपी पहले भी चोरी के आरोप में जेल जा चुका है. पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन और कैश बरामद कर लिया है. पुलिस का कहना है कि वीडियो में चोरों की पहचान के बाद उनकी तलाश शुरू कर दी गई थी. आरोपी सूट-बूट पहनकर शादी में आए थे. उन्होंने पहले मेहमानों के साथ खाना खाया था और फिर एक पर्स लेकर फरार हो गए थे. पुलिस का दावा है कि चोरी किया हुआ ज्यादातर पैसा आरोपी खर्च कर चुके हैं.

रायपुर के हैंडसम चोर! सूट-बूट में शादी में पहुंचे, मेहमानों के साथ खाया खाना, फिर कर दिया कांड

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button