Nation: राजस्थान : जैसलमेर में गर्मी से लोग बेहाल, चार दिन हीटवेव की चेतावनी #INA
.webp)
जैसलमेर, 19 जून (.)। राजस्थान के जैसलमेर में पारा लगातार 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। बुधवार को यहां तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। गर्मी की वजह से लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा है। घर से बाहर निकलना भी दूभर हो चुका है।
मौसम विभाग के मुताबिक, जैसलमेर में चार दिन तक हीटवेव का सिलसिला जारी रहेगा और तापमान में दो डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान गर्मी की मार झेल रहे कई लोगों ने समाचार एजेंसी . से बातचीत में अपनी परेशानी बताई।
स्थानीय निवासी आशीष पुरोहित ने बताया कि जैसलमेर हमेशा से ही सबसे गर्म जिला रहा है। ऐसे में यहां के बाशिंदे अब इस मौसम में रहने के आदी हो चुके हैं। आम तौर पर गर्मी के मौसम में बिजली और पेयजल की किल्लत हो जाती है। लेकिन, मौजूदा सरकार दोनों ही क्षेत्रों में सराहनीय कदम उठाती हुई नजर आ रही है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे अपने दैनिक जीवन में शीतल पेयजल का उपयोग करें। ऐसा करके हम इस भीषण गर्मी का सामना कर सकते हैं।
अरुण पुरोहित ने बताया कि वैसे जैसलमेर हमेशा से ही गर्म जिले के रूप में जाना जाता रहा है, लेकिन बीते दिनों पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। लेकिन, अब फिर से मौसम ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। इस वजह से यहां रहने वाले लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को भी जैसलमेर सबसे गर्म जिला रहा था। गुरुवार को भी किसी भी प्रकार की राहत देखने को नहीं मिल रही है। यहां पर 40-45 डिग्री सेल्सियस तापमान आम तौर पर बना रहता है। कभी-कभी यह 50 के पार भी पहुंच जाता है।
स्थानीय निवासी आशीष ने बताया कि जैसलमेर में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो चुका है। लोगों को गर्मी से किसी भी प्रकार की राहत मिलती हुई नजर नहीं आ रही है। हालांकि, पहले बूंदाबांदी हुई थी, तो लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। गर्मी से बचने के लिए हम लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। बाहर निकलते समय मुंह पर कपड़ा लगा रहे हैं, ताकि हमारे स्वास्थ्य को कोई नुकसान नहीं पहुंचे।
–.
एसएचके/एकेजे
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
राजस्थान : जैसलमेर में गर्मी से लोग बेहाल, चार दिन हीटवेव की चेतावनी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp)




.webp)

