Nation- Rajasthan Weather Update: राजस्थान में और बढ़ेगी ठंड, कई इलाकों में बारिश का अलर्ट, जानें जयपुर के मौसम का हाल- #NA

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में और बढ़ेगी ठंड, कई इलाकों में बारिश का अलर्ट, जानें जयपुर के मौसम का हाल

राजस्थान का मौसम.

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है. अगले 24 घंटों में उत्तर-पूर्वी पाकिस्तान क्षेत्र में एक नया, कमजोर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने की उम्मीद है. इसके असर से अगले दो से तीन दिनों में हल्की बारिश के बाद ठंड फिर से बढ़ने की संभावना है. दूसरी ओर, राज्य के पश्चिमी हिस्सों में बन रहे एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के कारण कई जिलों में दिन और रात का तापमान अभी भी नॉर्मल या नॉर्मल से ऊपर रिकॉर्ड किया जा रहा है.

राजस्थान के इकलौते हिल स्टेशन माउंट आबू में बीती रात पारे में सुधार हुआ, यहां रात का तापमान तीन दिन बाद फ्रीजिंग पॉइंट से ऊपर 01 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. हालांकि, हिल स्टेशन इलाके में अभी भी कड़ाके की ठंड का असर महसूस किया गया.

माउंट आबू में पिछले तीन दिनों से रात का तापमान जीरो डिग्री पर जमा हुआ था. मैदानी इलाकों में सीकर और नागौर जिले सबसे ठंडे रहे. सीकर में रात का टेम्परेचर 7.5 डिग्री सेल्सियस और नागौर में 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

दक्षिणी हवाएं बढ़ाएंगी ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में अभी मौसम सूखा है, जबकि पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के कई शहरों में शीतलहर एक्टिव है. राजस्थान में इन दिनों हवा के पैटर्न में बदलाव के कारण पश्चिमी सतही हवाएं चल रही हैं, जिससे ठंड तेज नहीं हो पाई है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, हवा का पैटर्न बदलने और दक्षिण-पूर्व से हवाएं चलने पर राजस्थान में ठंड का असर बढ़ने की संभावना है. ऐसे में उत्तर से बर्फीली हवाओं के आने से पहले दक्षिणी हवाओं के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है.

जयपुर में रात में पारा उछला

राजधानी जयपुर में हवा की स्पीड कम होने के कारण रात का टेम्परेचर 1.4 डिग्री उछलकर 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जयपुर समेत राज्य के ज़्यादातर शहरों में हवा में रिलेटिव ह्यूमिडिटी 95 परसेंट रही, जिससे मौसम में हल्की ठंडक बनी हुई है. हालांकि, हवा के पैटर्न में बदलाव और हवा की स्पीड कम होने से कड़ाके की ठंड का दौर फिलहाल थम गया है.

पश्चिमी इलाकों में सूखा रहेगा मौसम

राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में दिन और रात का टेम्परेचर अभी भी 10 डिग्री सेल्सियस से ज़्यादा रिकॉर्ड किया जा रहा है. बाड़मेर में मिनिमम टेम्परेचर 13.8 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 13.8, फलौदी में 15.2, बीकानेर में 12.8, श्रीगंगानगर में 11.7, प्रतापगढ़ में 12.9 और झुंझुनू में 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

देश के विभिन्न शहरों काAQIजानने के लिए यहां क्लिक करें.

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में और बढ़ेगी ठंड, कई इलाकों में बारिश का अलर्ट, जानें जयपुर के मौसम का हाल

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button