Nation- हर टिकट पर 600 से लेकर 900 रुपये तक छूट, दिवाली-छठ पर AC बस में आराम से बिहार जाइए; कैसे होगी बुकिंग?- #NA

छठ-दिवाली पर बस से जाइए बिहार
दिवाली और छठ नजदीक है. बिहार जाने वाली ट्रेनों की रिजर्वेशन बोगियों की वेटिंग लिस्ट लंबी है. ऐसे में यात्रियों के लिए घर तक पहुंचने की चिंता स्वाभाविक है. इसी को ध्यान में रखते हुए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने एक खुशखबरी दी है. त्योहारों के मौके पर यात्रियों की सुविधा के लिए निगम ने 30 नवंबर तक विशेष बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है. इस सेवा के दौरान यात्रियों को बस किराए पर सब्सिडी भी मिलेगी, जिससे उनकी यात्रा अधिक सस्ती और आरामदायक हो सकेगी.
विशेष बस सेवा पटना से उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों और आसपास के अन्य जिलों के लिए संचालित की जाएंगी. बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने ने इस बार हर बस में यात्रियों के लिए आराम और सुरक्षा के लिए आधुनिक व्यवस्थाओं का प्रबंध किया है.
किस रूट पर कितना किराया?
सब्सिडी योजना के तहत बस किराए में सामान्य शुल्क की तुलना में लगभग 30% तक की छूट दी जाएगी. उदाहरण के लिए, पटना-दिल्ली रूट पर बस किराया 1873 रुपये है, जिसमें 619 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी और यात्रियों को केवल 1254 रुपये भुगतान करना होगा. इसी प्रकार, पटना-नागपुर रूट पर बस किराया 1527 रुपये है, जिसमें 394 रुपये की सब्सिडी का लाभ मिलेगा. पटना-एससीआर रूट पर बस किराया 2812 रुपये से घटाकर 1893 रुपये कर दिया गया है.
दिल्ली से दोपहर दो बजे से चलेंगी बसें
विशेष बस सेवा के तहत विभिन्न प्रमुख रूटों पर यात्रियों की सुविधा के अनुसार अलल-अलग समय पर बसें उपलब्ध होंगी. इसके अतिरिक्त, निगम ने यात्रियों को डिजिटल टिकटिंग और ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी प्रदान की है, जिससे लंबी कतारों में खड़े हुए बिना टिकट आसानी से प्राप्त किया जा सके. बसों का परिचालन दिल्ली से दोपहर 2 बजे से लेकर रात 8 बजे तक किया जाएगा, जो अगले दिन पटना पहुंचेंगी.
त्योहारों के दौरान पटना से गाजियाबाद, मथुरा, वाराणसी, हाजीपुर और अन्य प्रमुख शहरों के लिए बसें संचालित की जाएंगी. आम यात्री बस सेवा का लाभ उठाकर कम समय और कम खर्च में अपने गंतव्य तक सुरक्षित यात्रा कर सकेंगे. इस विशेष योजना से न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि राज्य परिवहन निगम की बस सेवाओं की लोकप्रियता में भी वृद्धि होगी. टिकट की बुकिंग बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की वेबसाइट https://bsrtc.co.in/ पर जाकर कर सकते हैं.
हर टिकट पर 600 से लेकर 900 रुपये तक छूट, दिवाली-छठ पर AC बस में आराम से बिहार जाइए; कैसे होगी बुकिंग?
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp)

.webp)
.webp)

