Nation- उत्तराखंड में बारिश का रेड अलर्ट, देहरादून-उत्तरकाशी में आज बंद रहेंगे 12वीं तक के स्कूल- #NA

उत्तराखंड में बारिश.
उत्तराखंड प्रशासन के मुताबिक मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जारी भारी बारिश की संभावना को देखते हुए आज (12 अगस्त) को देहरादून और उत्तरकाशी में कक्षा 1 से 12 तक के समस्त स्कूलों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है. यह आदेश न केवल विद्यालयी छात्र-छात्राओं के लिए बल्कि विद्यालय प्रबंधन और कार्मिकों पर भी समान रूप से लागू होगा.
बता दें कि उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद देहरादून और राज्य के कुछ और क्षेत्रों में सोमवार को स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया.
उफान पर नदियां और बरसाती नाले
राज्य की राजधानी देहरादून में भी रविवार रात से लगातार मूसलाधार बारिश जारी है और रिस्पना, बिंदाल सहित कई नदियां और बरसाती नाले उफान पर आ गए हैं. पुलिस ने बताया कि देहरादून के शांति विहार में लगातार बारिश से उफान पर आए एक नाले में दो बच्चे बह गए जिसमें से एक की मौत हो गयी जबकि दूसरे को बचा लिया गया.
रविवार को हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तलाश अभियान चलाया और आहिल (10) को बाहर निकाल लिया. हालांकि, नाले में बहे दूसरे बच्चे सलमान (11) का तत्काल पता नहीं चला और बाद में उसका शव मोथरोवाला के पास रिस्पना नदी से बरामद हुआ.
मौसम विभाग का रेड अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने पूर्वाह्न पौने 12 बजे तक के लिए तीन घंटे में अल्मोड़ा, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी और उधमसिंह नगर में अलग-अलग स्थानों पर कहीं मध्यम से भारी तथा कहीं भारी से बेहद भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए रेड अलर्ट जारी किया है.
12वीं तक के स्कूलों में छुट्टी
इसे देखते हुए देहरादून तथा कुछ अन्य क्षेत्रों में 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है. मौसम विभाग ने प्रदेश में 13 से 15 अगस्त के दौरान भी भारी बारिश की संभावना जताई है. राज्य सरकार ने मौसम विभाग के हवाले से बताया कि अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहेगा तथा भारी बारिश का पूर्वानुमान है. उधर, उत्तरकाशी के आपदाग्रस्त धराली में भी बारिश के कारण राहत एवं बचाव अभियान में बाधा आ रही है.
उत्तराखंड में बारिश का रेड अलर्ट, देहरादून-उत्तरकाशी में आज बंद रहेंगे 12वीं तक के स्कूल
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp)



