Nation- लाल किला या कुतुब मीनार… दिल्ली में किस इमारत को देखने के लिए ज्यादा आते हैं लोग?- #NA

कुतुब मीनार और लाल किला.
राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद पूरे देश में हलचल मच गई थी. सुरक्षा के मद्देनजर तभी से लाल किला को कुछ वक्त के लिए बंद कर दिया गया था. मगर अब भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने इसे पर्यटकों के लिए दोबारा खोल दिया है. पर्यटन मंत्रालय के अनुसार, भारत की विरासत का प्रतीक लाल किला घरेलू पर्यटकों को आकर्षित करने के मामले में वित्त वर्ष 2025 में तमाम संरक्षित स्मारकों में चौथे स्थान पर रहा.
इस दौरान यहां 28.8 लाख पर्यटक आए और देश भर में यात्रा सेगमेंट में इसकी 5.32 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल रही. घरेलू पर्यटकों के अलावा लाल किले ने वित्त वर्ष 25 में लगभग 3 प्रतिशत विदेशी पर्यटकों को भी आकर्षित किया. ताजमहल घरेलू और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए सबसे अधिक देखा जाने वाला स्मारक बना रहा.
दिल्ली में कुतुब मीनार के बाद लाल किला दूसरे स्थान पर रहा, जिसने इस अवधि में 36.37 प्रतिशत घरेलू पर्यटकों और 16.7 प्रतिशत विदेशी पर्यटकों को लुभाया. विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने में तमाम राज्यों में राजधानी दिल्ली 9.55 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ छठे स्थान पर रही. महाराष्ट्र इस सूची में सबसे ऊपर है. घरेलू पर्यटकों के मामले में दिल्ली की हिस्सेदारी अपेक्षाकृत कम 1.57 प्रतिशत दर्ज की गई और यह शहर राष्ट्रीय स्तर पर 14वें स्थान पर रहा.
भारत की सबसे ऊंची मीनार
कुतुब मीनार दिल्ली में स्थित एक 73 मीटर ऊंची ईंटों की मीनार है, जिसे दिल्ली सल्तनत के संस्थापक कुतुबुद्दीन ऐबक ने 1193 में बनवाना शुरू किया था. यह भारत की सबसे ऊंची मीनार है, जिसमें 5 मंजिलें और कई बालकनियां हैं. और यह कई अलग-अलग स्थापत्य शैलियों का मिश्रण है. मीनार का निर्माण कुतुबुद्दीन ऐबक के बाद इल्तुतमिश और फिरोज शाह तुगलक ने पूरा किया था.
मुगलों ने बनवाया था लाल किला
वहीं, लाल किला भारत में दिल्ली के पुरानी दिल्ली क्षेत्र में स्थित एक ऐतिहासिक किला है. यह मुगल सम्राटों के मुख्य निवास के रूप में कार्य करता था. बादशाह शाहजहां ने 12 मई 1638 को लाल किले का निर्माण शुरू कराया था. मुगल साम्राज्य की राजधानी को आगरा से दिल्ली स्थानांतरित करने के फैसले के बाद, इसके निर्माण की शुरुआत कराई गई. इसके डिजाइन का श्रेय वास्तुकार उस्ताद अहमद लाहौरी को दिया जाता है, जिन्होंने ताजमहल का निर्माण भी किया था. यह किला शाहजहां के अधीन मुगल वास्तुकला के बेहतरीन नमूने का प्रतिनिधित्व करता है, और भारतीय परंपराओं के साथ फारसी महल वास्तुकला को जोड़ता है.
लाल किला या कुतुब मीनार… दिल्ली में किस इमारत को देखने के लिए ज्यादा आते हैं लोग?
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)


.webp)

