Nation- RJD विधायक ने मजदूर को मारा थप्पड़, नाला निर्माण निरीक्षण के दौरान विवाद- #NA

RJD विधायक ने मजदूर को मारा थप्पड़, नाला निर्माण निरीक्षण के दौरान विवाद

आरजेडी विधायक ने मजदूर को मारा थप्पड़.

बिहार के मधेपुरा सीट से चुनाव जितने वाले आरजेडी के नव निर्वाचित विधायक और पूर्व मंत्री चंद्रशेखर विवादों में घिर गये हैं. चंद्रशेखर का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि चंद्रशेखर ने नाला निर्माण में काम करने वाले एक मजदूर को थप्पड जड़ दिया. अब इसी मामले का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मिली जानकारी के अनुसार बीते रविवार की देर शाम मधेपुरा सदर से विधायक चुने गए आरजेडी के विधायक चंद्रशेखर करीब 73 करोड़ रुपए की लागत से बनवाए जा रहे नाले के कार्य का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे हुए थे.

ठेकेदार को कॉल करने पर भड़के विधायक

इस दौरान वहां पर कोई भी ठेकेदार या अधिकारी मौजूद नहीं था. मौके पर एक मजदूर था, जिससे विधायक नाला के निर्माण का हिसाब-किताब लेने लगे. यहां मजदूर ने नाला निर्माण करवा रहे ठेकेदार को कॉल कर दिया, जिसके बाद विधायक ने मजदूर को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया. थप्पड़ जड़ने के बाद मजदूर को जबरदस्ती नाले में उतारा गया. इसी थप्पड़ का वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विवादों से पुराना नाता

बता दें कि चंद्रशेखर इसके पहले भी महागठबंधन की सरकार में रहते हुए विवादों में घिरे नजर आये थे. चंद्रशेखर ने रामायण की चौपाई के ऊपर अपना बयान दिया था. जिसकी एनडीए में शामिल घटक दलों ने तीखी आलोचना की थी. अब इस नये वीडियो के बाद चंद्रशेखर फिर विवादों में घिरते हुए नजर आ रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

थप्पड़ कांड के वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नेटीजंस भी अब तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. लोग आरजेडी के साथ ही पार्टी के नेताओं की भी आलोचना कर रहे हैं. हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि अब तक प्रशासनिक स्तर पर इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है.

RJD विधायक ने मजदूर को मारा थप्पड़, नाला निर्माण निरीक्षण के दौरान विवाद

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button