Nation- मुजफ्फरपुर में RJD विधायक के ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या, होली की रात घर के बाहर पड़ा मिला शव- #NA

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में होली के दिन एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. यहां राजद विधायक शंकर प्रसाद यादव के निजी ड्राइवर सूरज कुमार की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. घटना पारू थाना क्षेत्र के बिशनपुर गोपाल गांव की है. इस वारदात से इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल है.
मृतक की पहचान सूरज कुमार के रूप में हुई है, जो राजद विधायक का निजी ड्राइवर था. बताया जा रहा है कि अज्ञात अपराधियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी और शव को उसके घर के बाहर फेंककर फरार हो गए.
परिजनों के अनुसार, होली के दिन सूरज मीट लेकर अपने ससुराल गया था. वहां से लौटने के बाद उसने गांव में लोगों के साथ होली खेली. रात में परिवार वालों को लगा कि वह गांव में ही कहीं होगा. परिवार के सदस्य बथान पर थे. आधी रात को जब परिजन घर पहुंचे तो सूरज दरवाजे के पास पड़ा मिला.
शरीर पर थे गहरे जख्म के निशान
परिजनों ने उसे जगाने की कोशिश की, लेकिन वह बेहोश था. आनन-फानन में उसे पारू पीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि सूरज के शरीर पर बेरहमी से पिटाई के कई निशान थे. कई जगहों पर गंभीर चोटें थीं और जख्म इतने गहरे थे कि चमड़ी और मांस तक बाहर निकल आया था.
घटना की सूचना मिलते ही पारू थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच कर रही है. अभी तक हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है.
परिजनों में मचा कोहराम
सूरज की मौत की खबर मिलते ही उनकी पत्नी रंभा देवी बेसुध हो गईं. परिवार में कोहराम मचा गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. सरैया एसडीपीओ गरिमा ने बताया कि पारू थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिला है. मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है.
मुजफ्फरपुर में RJD विधायक के ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या, होली की रात घर के बाहर पड़ा मिला शव
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,
.webp?w=220&resize=220,150&ssl=1)






.webp?w=390&resize=390,220&ssl=1)

