Nation- Road Accident : लातूर में दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे जा रहे युवक को कार ने रौंदा, CCTV में कैद हुई घटना- #NA

महाराष्ट्र के लातूर में हिट एंड रन केस से जुड़ी दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे जा रहे युवक को रौंद दिया. इतना ही नहीं कार चालक युवक को घसीटते हुए ले गया. इस घटना के बाद लोग सहम गए. मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. घटना के बाद से लोगों में भारी गुस्सा है. हालांकि पुलिस ने अब तक कार मालिक के खिलाफ को मामला दर्ज नहीं किया है.
लातूर शहर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक तेज रफ़्तार कार ने सड़क पर चल रहे एक युवक को टक्कर मार दी और उसे घसीटते हुए कई मीटर दूर तक ले गई. यह खौफनाक घटना कैमरे में कैद हो गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे तेज रफ्तार कार चालक ने सड़क किनारे जा रहे युवक को रौंद दिया और उसके बाद कई मीटर तक घसीटते हुए ले गया.
लोगों में भारी गुस्सा
कार चालक की लापरवाही से हुई इस घटना ने लोगों में डर पैदा कर दिया है. गनीमत रही कि युवक की जान बच गई, लेकिन घटना इतनी गंभीर है कि शहरवासियों में भारी गुस्सा है. लोगों का कहना है तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. वहीं पुलिस ने कार मालिक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है. नागरिकों ने मांग की है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए.
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. सीसीटीवी फुटेज के जरिए कार चालक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की बात कह रही है. वहीं इस घटना के बाद से लोगों में भारी गुस्सा है. लोगों ने आरोपी कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
Road Accident : लातूर में दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे जा रहे युवक को कार ने रौंदा, CCTV में कैद हुई घटना
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)
.webp)


