Nation- गोवा में 25 लोगों की जान लेने वाली ‘रोमियो लेन’ की दिल्ली में भी ब्रांच, ड्राइवर को मोहरा बनाकर लिए गए थे लाइसेंस!- #NA

रोमियो लेन रेस्टोरेंट
गोवा में शनिवार (6 दिसंबर) की रात ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाम के नाइटक्लब में बड़ा हादसा हुआ. यहां आग लगने से हंसते खेलते, नाचते, गाते 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया. लोगों की लीलने वाले नाइटक्लब ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ की एक ब्रांच दिल्ली में भी है. राजधानी के बेहद पॉश इलाके सिविल लाइंस के श्यामनाथ मार्ग पर सेकेंड फ्लोर पर Romeo lane baar and restaurant है.
TV9 भारतवर्ष की टीम जब इस रोमियो बार एंड रेस्टोरेंट पहुंची तो पता चला कि मामले में गिरफ्तार पांचवा आरोपी भरत कोहली यहां के मैनेजमेंट को हैंडल करता था. रेस्टोरेंट के सेकेंड फ्लोर पर मौजूद स्टाफ से बात करने पर पता चला कि ये रेस्टोरेंट 2019 से चल रहा है. विनोद थपरियाल नाम के एक शख्स ने बताया कि रेस्टोरेंट का मैनेजमेंट का सारा काम भरत कोहली देखता था. हालांकि उन्होंने तस्वीर की पहचान करने और गिरफ्तारी की जानकारी से साफ इंकार कर दिया.
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
विनोद ने बताया किया कि वो 4 महीने से ही यहां काम कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट और नाइट क्लब चैन के मालिकों के बारे में कोई नहीं जानता. जानकारी के मुताबिक इस रेस्टोरेंट में तकरीबन 150 लोगों के बैठने की कैपिसिटी है. आग लगने की स्थिति में बचाव के लिए पूरे इंतजामात हैं. रेस्टोरेंट में एंट्री और एग्जिट के कुल तीन रास्ते हैं. जो इंतजाम दिल्ली में मौजूद इस रेस्टोरेंट में हैं अगर वही सारे इंतजाम गोवा के नाइटक्लब में होते तो हादसे में मारे गए लोगों की जान बचाई जा सकती थी.
भरत कोहली देखता था मैनेजमेंट का काम
सूत्रों के मुताबिक भरत कोहली रेस्टोरेंट चेन के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा का बेहद करीबी और भरोसेमंद ड्राइवर था. उन्होंने भरत को दिल्ली और गोवा के स्टाफ के मैनेजमेंट का काम दिया हुआ था. जानकारी के अनुसार भरत के पिता करन सिंह कोहली भी सौरभ के पिता की गाड़ी चलाया करते थे.
कई लाइसेंस भरत कोहली के नाम
वहीं अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि सौरभ लूथरा ने क्लब के कई लाइसेंस भरत कोहली के नाम क्यों लिए थे ? क्या उनका मक़सद अपने बचाव के लिए भरत के नाम का इस्तेमाल करना था, ताकि किसी तरह का हादसा या अड़चन आने पर कानूनी पचड़े से बचा जा सके ?.
दिल्ली के रोमियो लेन रेस्टोरेंट और बार को लेकर सोशल मीडिया के जरिए भी एक जानकारी सामने आ रही है , वो ये है कि 2024 में रेस्टोरेंट की सिटिंग कैपिसिटी लिमिट और किचन हाइजीन को लेकर MCD ने नोटिस दिया था. लेकिन उस पर क्या कार्यवाई हुई इस बारे में अभी तक MCD और रेस्टोरेंट की तरफ को पुष्टि नहीं हुई है.
गोवा में 25 लोगों की जान लेने वाली ‘रोमियो लेन’ की दिल्ली में भी ब्रांच, ड्राइवर को मोहरा बनाकर लिए गए थे लाइसेंस!
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,







.webp)
.webp)
.webp)

