Nation- साबरकांठा लाठीचार्ज में पशुपालक की मौत दुखद… अरविंद केजरीवाल ने कार्रवाई को बताया तानाशाही- #NA

अरविंद केजरीवाल. (फाइल फोटो)
गुजरात के साबरकांठा में साबर डेयरी केंद्र के बाहर प्रदर्शन कर रहे पशुपालकों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल करने को लेकर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला है. आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, गुजरात प्रभारी गोपाल राय और प्रदेश अध्यक्ष इशुदान गढ़वी समेत अन्य नेताओं ने इस कार्रवाई को बीजेपी सरकार की तानाशाही पूर्ण कार्रवाई बताया है.
उन्होंने एक पशुपालक की मौत को बहुत दुखद बताया. आप गुजरात के वरिष्ठ नेताओं ने मृतक पशुपालक के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना भी दी. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात की साबर डेयरी के बाहर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे पशुपालकों पर भाजपा सरकार ने लाठीचार्ज और आंसू गैस चलवाकर बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं.
मुनाफे में हिस्सेदारी की मांगना अपराध नहीं-आप
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि डेयरी के मुनाफे में हिस्सेदारी की मांग करना कोई अपराध नहीं है. एक डेयरी किसान की मौत बेहद दुखद है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे. गुजरात की जनता अब बीजेपी की इस तानाशाही का जवाब जरूर देगी.
आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रभारी गोपाल राय ने कहा कि गुजरात की साबर कांठा डेयरी के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे पशुपालकों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस सारी हदें पार करने वाली कार्रवाई है. मुनाफे में हिस्सेदारी मांगना कोई जुर्म नहीं है. लाठीचार्ज में किसान की मौत अत्यंत दुखद है. गुजरात की जनता इस तानाशाही का जवाब देगी.
AAP नेताओं ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात
आम आदमी पार्टी की गुजरात के नेताओं ने पीड़ित परिवारों से मिलकर सांत्वना दी. आप गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष इशुदान गढ़वी ने कहा कि पशुपालकों को अपने अधिकार मांगने जाने पर इस अहंकारी सरकार ने पुलिस के माध्यम से लाठीचार्ज करवाया, जिसमें एक पशुपालक की मृत्यु हो गई. पशुपालक निराधार नहीं हैं. हम एकजुट हैं.
साबरकांठा लाठीचार्ज में पशुपालक की मौत दुखद… अरविंद केजरीवाल ने कार्रवाई को बताया तानाशाही
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp)
.webp)



