Nation: बुलडोजर एक्शन का दुखद पहलू, सात साल की मासूम की जान गई – INA NEWS

Ghaziabad News :
गाजियाबाद के विजयनगर इलाके में हुए बड़े बुलडोजर एक्शन का एक दुखद पहलू सामने आया है। सात साल की मासूम को खुले आसमान के नीचे रहने से ऐसी ठंड लगी कि उसकी जान पर बन आई। मासूम के पिता का कहना है कि बेटी बिल्कुल ठीकठाक थी, उसे किसी तरह की कोई परेशानी नहीं थी। वह अपनी झुग्गी उजड़ते एकटक देखती रही थी, रात में सोते समय ठंड से कंपकंपी चढ़ने के बाद उसकी तबियत बिगड़नी शुरू हुई। उसके बाद हम उसे अस्पताल लेकर भी पहुंचे लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।

कबाड़ी का काम करता है पिता

अजीब खां चांदमारी में बसी अवैध झुग्गियों में ही रहता था। वह कबाड़ी का काम करता है। परिवार में चार बच्चे और एक पत्नी। अजीब खां का कहना है कि रक्षा संपदा विभाग द्वारा चलाई गई ड्राइव में उनकी झुग्गी भी टूटी थी। उसके बाद वह परिवार के साथ खुले आसमान के नीचे थे, हालांकि बच्चों को ठंड से बचाने के लिए रजाई में सुलाया गया था। सात साल की रहनुमा ने ठंड लगने की बात कही तो अलाव भी जलाया था, बाद में सभी सो गए।

सुबह पांच बजे बेहोश मिली बच्ची

अजीब खां का कहना है कि सुबह पांच बजे रहनुमा को देखा तो वह बेहोश थी। उसे जगान का प्रयास किया लेकिन वह‌ बोल पाने की स्थिति में नहीं थी। जैसे – तैसे बच्ची को लेकर एक निजी अस्पताल में पहुंचे और डाक्टरों को दिखाया, लेकिन डाक्टरों ने बताया कि अब कुछ नहीं बचा है। रहनुमा दम तोड़ चुकी थी।

बुलडोजर एक्शन का दुखद पहलू, सात साल की मासूम की जान गई




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on tricitytoday.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button