Nation- Sambhal News: संभल में ही जावेद हबीब के खिलाफ 20 FIR, 7 करोड़ की ठगी का आरोप; मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट का अब क्या होगा?- #NA

जावेद हबीब पर 20 FIR
उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. देशभर में मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब अब कानूनी शिकंजे में फंसते नजर आ रहे हैं. संभल के रायसत्ती थाने में जावेद हबीब और उनकी टीम के खिलाफ अब तक 20 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं. आरोप है कि जावेद हबीब ने फ्रेंचाइजी खोलने और ट्रेनिंग सेंटर चलाने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये वसूले, लेकिन न तो काम शुरू हुआ और न ही पैसे वापस किए गए. अब तक करीब 150 से ज्यादा लोगों से लगभग 7 करोड़ रुपये की ठगी की बात सामने आई है.
संभल के एसपी कृष्ण विश्नोई ने बताया कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में जावेद हबीब, उनकी पत्नी, बेटा और सैफुल्ला नामक व्यक्ति के खिलाफ गंभीर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है. एसपी ने बताया कि अब तक 35 से अधिक पीड़ितों ने शिकायत दर्ज कराई है. यह संख्या लगातार बढ़ रही है.
जावेद हबीब के खिलाफ जांच
रायसत्ती थाने में दर्ज मुकदमों की संख्या भी बढ़ती जा रही है. पुलिस ने जावेद हबीब के खिलाफ जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जिन लोगों के साथ धोखाधड़ी हुई है वे आगे आकर थाने में तहरीर दें. पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ धारा 107 के तहत भी सख्त कार्रवाई की जाएगी.
करोड़ों रुपये की ठगी का आरोप
लोगों का कहना है कि उन्होंने भरोसा कर लाखों रुपये दिए थे ताकि वे जावेद हबीब के ब्रांड के तहत अपना सैलून या ट्रेनिंग सेंटर खोल सकें. लेकिन, न तो फ्रेंचाइजी शुरू हुई और न ही पैसा वापस मिला. अब वे खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं. इस पूरे मामले ने संभल में हड़कंप मचा दिया है. संभावना है कि धोखाधड़ी का ये मामला सिर्फ संभल तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि देश के दूसरे हिस्सों से भी इस मामले में शिकायतें सामने आ सकती हैं.
Sambhal News: संभल में ही जावेद हबीब के खिलाफ 20 FIR, 7 करोड़ की ठगी का आरोप; मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट का अब क्या होगा?
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp)

.webp)

