Nation: एससीओ शिखर सम्मेलन: मालदीव-मिस्र समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मिले प्रधानमंत्री मोदी #INA
.webp)
तियानजिन, 31 अगस्त (.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के दौरान मालदीव और मिस्र समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात की। इसकी जानकारी पीएम मोदी ने खुद दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि तियानजिन में एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू से बातचीत की। मालदीव के साथ भारत का विकास सहयोग हमारे लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी है।
उन्होंने अन्य पोस्ट में कहा कि एससीओ शिखर सम्मेलन में मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मदबौली से मुलाकात हुई। कुछ साल पहले की अपनी मिस्र यात्रा को याद किया। भारत-मिस्र मैत्री प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रही है।
पीएम मोदी ने कहा कि बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको से मिलकर खुशी हुई। जहां तक हमारे देशों का सवाल है, हम दोनों ही भविष्य में मिलने वाले लाभकारी अवसरों को लेकर बहुत आशावादी हैं।
उन्होंने कहा कि ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमोमाली रहमोन के साथ बातचीत करना हमेशा खुशी की बात होती है। भारत के व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंध बढ़ रहे हैं और यह एक अद्भुत संकेत है।
प्रधानमंत्री मोदी ने अन्य पोस्ट में जानकारी दी कि तियानजिन में नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली से मिलकर मुझे बहुत खुशी हुई। नेपाल के साथ भारत के संबंध बहुत गहरे और विशेष हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायव के साथ विचारों का सार्थक आदान-प्रदान हुआ। हमारे देश ऊर्जा, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवा और फार्मा सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच 50 मिनट तक बातचीत हुई। द्विपक्षीय वार्ता में कैलाश मानसरोवर यात्रा, सीमा समझौते और दोनों देशों के बेहतर होते रिश्ते पर चर्चा हुई। दोनों देशों ने व्यावसायिक संबंधों को सुदृढ़ करने पर जोर दिया।
–.
डीकेपी/
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
एससीओ शिखर सम्मेलन: मालदीव-मिस्र समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मिले प्रधानमंत्री मोदी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp)




.webp)

