Nation- स्क्रैप का कारोबार, 15 साल से जमा धंधा… कौन है आकाश बत्ता, जिसने रिश्वतखोर DIG के काले कारनामों की पोल खोल दी?- #NA

व्यापारी की शिकायत पर पकड़े गए डीआईजी
पंजाब के रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के भ्रष्टाचार का खुलासा एक स्क्रैप व्यापारी आकाश बत्ता ने किया है. उन्होंने डीआईजी लेवल के अधिकारी की शिकायत करने की हिम्मत जुटाई जिसके बाद सीबीआई ने इतने बड़े भष्टाचार का पर्दाफाश किया. 15 साल से स्क्रैप का कारोबार कर रहे आकाश की शिकायत के बाद ही जब डीआईजी के खिलाफ छापामार कार्रवाई हुई तो उसकी कोठी से करोड़ों रुपये कैश, करोड़ों के जेवर, लग्जरी घड़ियां और अन्य सामान जब्त हुए हैं. आरोपी डीआईजी को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है. चलिए जानते हैं आखिर आकाश बत्ता को डीआईजी भुल्लर ने कैसे निशाना बनाया…
इस पूरे मामले की शिकायत नवंबर 2023 में हुई जब फतेहगढञ साहिब के सरहिंद थाने में कारोबारी आकाश बत्ता के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया. आकाश पर आरोप लगा कि वह दिल्ली से फर्जी तरीके से माल लाकर मंडी गोबंदगढ़ में बेचता है. इसके लिए वह फर्जी बिलों की सहारा लेता है. आकाश के खिलाफ टैक्स चोरी का मामला बन गया था. जो कि 2024 में डीआईजी भुल्लर तक जा पहुंचा. इसके बाद बत्ता को चालान पेश करने की धमकी दी गई और उनसे रिश्वत मांगी गई.
झूठे केस में फंसाने की धमकी
यह पूरा मामला टैक्स चोरी से जुड़ा था इसलिए इसकी जांच सीधे डीआईजी रैंक के अधिकारी के पास पहुंची. इसके बाद आकाश के साथ धमकी और रिश्वतखोरी का मामला शुरू हुआ. उनके हर महीने 5 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की गई. उन्हें धमकाया गया कि अगर उन्होंने रिश्वत नहीं दी तो आकाश के खिलाफ चालान पेश करने की धमकी दी गई और झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी गई.
बिचौलियों ने उनसे लगातार कॉन्टैक्ट किया और वसूली की बात की गई. आकाश से जब बर्दाश्त नहीं हुआ तो वह सीबीआई के दफ्तर पहुंच गए. आकाश ने सीबीआई को लिखित शिकायत में डीआईजी के भ्रष्टाचार तंत्र की जानकारी दी. इतना ही नहीं आकाश ने सीबीआई को कॉल रिकॉर्डिंग्स भी दीं जिनमें रिश्वत मांगने के पर्याप्त सबूत शामिल थे.
रंगे हाथों सीबीआई ने पकड़ा
सीबीआई ने पूरे मामले की गंभीरता को समझा और जाल बिछाना शुरू किया. सीबीआई ने आकाश को भी अपने प्लान का हिस्सा बनाया और रिश्वतखोरी की डेट और टाइम फिक्स करवाया. इसके बाद 52 लोगों की टीम ने एक साथ भुल्लर पर शिकंजा कसने के लिए छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया. भुल्लर पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने उनके चंडीगढ़ स्थित कोठी और मोहाली स्थित ऑफिस दोनों जगह एक साथ दबिश दी. डीआईजी को 5 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया. सीबीआई ने उन्हें मौके से ही गिरफ्तार कर लिया.
कोठी से निकला खजाना
डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की कोठी में जब सीबीआई टीम ने दबिश दी तो सब चौंक गए. उनके घर में 3 बैग ओर दो अटैची मिलीं जिनमें 7 करोड़ रुपये कैश भरे हुए थे. इतना ही नहीं उनके घर में करीब डेढ़ किलो सोने के गहने भी मिले. डीआईजी साहब महंगी घड़ियों के भी शौकीन हैं, उनके घर से महंगी घड़ियों का कलेक्शन भी मिला है. सीबीआई को इंपोर्टेड शराब भी उनके घर से बरामद हुई है. डीआईजी के घर में पकड़े गए कैश को गिनने के लिए सीबीआई टीम को 3 नोट गिनने वाली मशीनों का सहारा लेना पड़ा.
सुरक्षा की मांग
सीबीआई को पंजाब पुलिस के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ शिकायत करने वाली व्यापारी आकाश बत्ता ने पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है. हाई कोर्ट ने उनकी सुरक्षा की मांग को मंजूर कर दिया है. जिसके बाद अब आकाश बत्ता को पंजाब सरकार की ओर से सुरक्षा प्रदान की जाएगी.
(रिपोर्ट- अमनप्रीत कौर/चंडीगढ़)
स्क्रैप का कारोबार, 15 साल से जमा धंधा… कौन है आकाश बत्ता, जिसने रिश्वतखोर DIG के काले कारनामों की पोल खोल दी?
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,






.webp)



