Nation- क्या शॉर्ट सर्किट ने ली 260 लोगों की जान? अहमदाबाद विमान हादसे पर चौंकाने वाला दावा- #NA

क्या शॉर्ट सर्किट ने ली 260 लोगों की जान? अहमदाबाद विमान हादसे पर चौंकाने वाला दावा

अहमदाबाद विमान हादसा

गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून को एअर इंडिया के विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था. इस हादसे में फ्लाइट में सवार 242 लोगों में एक ही इंसान जिंदा बचा था. हादसे के बाद कई तरह के सवाल खड़े किए गए. यहां तक की पायलटों तक को पूरे हादसे का जिम्मेदार ठहराया गया था. अब इस मामले में अमेरिका में सीनियर अटॉर्नी माइक एंड्यूज चौंकाने वाला दावा किया है. उन्होंने कहा कि ये पूरा हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ है.

उन्होंने पायलट को निर्दोष बताया है और ब्लैक बॉक्स डेटा की मांग की है. यह दावा अमेरिकी संघीय उड्डयन प्रशासन (FAA) के दिशानिर्देशों पर आधारित है, जिसमें इसी तरह के रिसाव से हुए शॉर्ट सर्किट के मामले दर्ज हैं. वकील ने हवाई दुर्घटना के लिए पायलट को दोषी नहीं ठहराया है.

वकील ने किया शॉर्ट सर्किट का दावा

अमेरिकी वकील का कहना है नए सबूतों से पता चलता है कि यह दुर्घटना विमान के पानी के टैंक में रिसाव के कारण हुए शॉर्ट सर्किट के कारण हुई थी. वकील ने विमान के ब्लैक बॉक्स से डेटा मांगा है. अमेरिकी वकील का दावा है कि एअर इंडिया दुर्घटना में पायलट की कोई गलती नहीं थी.

वकील ने मांगा ब्लैक बॉक्स का डेटा

एअर इंडिया दुर्घटना के अधिकांश पीड़ितों के परिवारों का केस लड़ रहे अमेरिकी वकील माइक एंड्रयूज ने अमेरिकी कानून के तहत एक याचिका दायर कर विमान दुर्घटना के फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR) की मांग की है. एंड्रयूज ने नए सबूतों के आधार पर दावा किया है कि विमान में पानी के रिसाव के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ था और पायलट की कोई गलती नहीं थी. एंड्रयूज ने दावा किया है कि शॉर्ट सर्किट के कारण फ्यूल स्विच अपने आप बंद हो सकता था.

शॉर्ट सर्किट के पीछे की बताई वजह

अमेरिकी वकील माइक एंड्रयूज ने अपने दावे में अमेरिकी संघीय उड्डयन प्रशासन (FAA) के उड़ान निर्देशों का हवाला दिया है. एंड्रयूज ने कहा कि संघीय उड्डयन प्रशासन द्वारा 14 मई, 2025 को जारी निर्देशों में कहा गया है कि विमान के वाटर लाइन कपलिंग में पानी के रिसाव के कई मामले सामने आए हैं. निर्देशों में चेतावनी दी गई थी कि पानी के रिसाव से विमान के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में नमी प्रवेश कर सकती है.

FAA के अनुसार, इस पानी के रिसाव से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण गीले हो सकते हैं और शॉर्ट सर्किट हो सकता है. संघीय उड्डयन प्रशासन ने अपने निर्देशों में बोइंग कंपनी के कुछ बोइंग मॉडल विमानों जैसे 787-8, 787-9, 787-10 का स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है. दुर्घटना का शिकार हुआ एअर इंडिया का विमान भी 787-8 ड्रीमलाइनर था.

क्या शॉर्ट सर्किट ने ली 260 लोगों की जान? अहमदाबाद विमान हादसे पर चौंकाने वाला दावा

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button