Nation: सिक्किम को मिला नया राष्ट्रीय राजमार्ग 210, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा #INA
गंगटोक, 27 जून (.)। सिक्किम के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजमार्ग 210 (एनएच-210) को मंजूरी दे दी है। यह नया राजमार्ग नामची जिले के मेली को गंगटोक जिले के सिंगताम से जोड़ेगा।
यह सिक्किम की भौगोलिक सीमा के भीतर पूरी तरह से निर्मित होने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग होगा, जो राज्य के लिए कनेक्टिविटी के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगा।
एनएच-210 मेली में तीस्ता पुल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 710 (एनएच-710) के साथ शुरू होगा और मेली बाजार, ममरिंग, समरडोंग जैसे महत्वपूर्ण स्थानों को जोड़ते हुए सिंगताम के पास एनएच-510 के जंक्शन पर समाप्त होगा।
इस राजमार्ग के निर्माण से सिक्किम की पश्चिम बंगाल के कलिम्पोंग और दार्जिलिंग जिलों पर निर्भरता कम होगी, जहां से पहले राष्ट्रीय राजमार्ग 10 का एक हिस्सा गुजरता था। यह नया राजमार्ग पूरी तरह सिक्किम की सीमा के भीतर होगा, जिससे राज्य की कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी।
सड़क परिवहन मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम, 1956 की धारा 5 के तहत इस परियोजना को मंजूरी दी है। मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) को इस राजमार्ग के विकास और रखरखाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह कदम सिक्किम के लिए एक लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करता है, क्योंकि राज्य लंबे समय से एक ऐसे राष्ट्रीय राजमार्ग की आवश्यकता महसूस कर रहा था, जो पूरी तरह से उसकी भौगोलिक सीमा के भीतर हो।
यह राजमार्ग न केवल सिक्किम के भीतर आवागमन को सुगम बनाएगा, बल्कि पर्यटन और व्यापार को भी बढ़ावा देगा। मेली, ममरिंग और समरडोंग जैसे क्षेत्र, जो सांस्कृतिक और आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण हैं, अब बेहतर सड़क संपर्क के साथ और अधिक सुलभ होंगे।
सिक्किम सरकार और स्थानीय निवासियों ने इस परियोजना का स्वागत किया है, क्योंकि यह राज्य की कनेक्टिविटी को मजबूत करने के साथ-साथ आपातकालीन स्थितियों में भी राहत प्रदान करेगा।
–.
एकेएस/पीएसके
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
सिक्किम को मिला नया राष्ट्रीय राजमार्ग 210, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,







.webp)



