Nation- तो क्या आपने किया था पहलगाम में आतंकी हमला? ममता बनर्जी ने अमित शाह पर साधा निशाना- #NA

सीएम ममता बनर्जी और अमित शाह
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हमलों और बयानबाजी का दौर तेज होता जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने कहा कि राज्य की ममता बनर्जी सरकार चुनावी लाभ के लिए बांग्लादेशियों की घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है. शाह के हमले पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव आते ही वे लोग यहां दिखने लग जाते हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि घुसपैठ अगर बंगाल से होता है तो क्या पहलगाम में हमला आपने किया था, दिल्ली में हुई घटना के पीछे जिम्मेदार कौन है?
कोलकाता में अमित शाह के हमले का जवाब देते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “शकुनि का चेला दुशासन पश्चिम बंगाल में जानकारी इकट्ठा करने आया है. राज्य में जैसे ही चुनाव आते हैं, दुशासन और दुर्योधन दिखने लग जाते हैं.
बांकुड़ा में आयोजित एक रैली में बीजेपी पर निशाना साधते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव से पहले वे सोनार बांग्ला का वादा करते हैं, लेकिन दूसरे राज्यों में बांग्ला बोलने वाले लोगों की पिटाई करते हैं.
Bankura | West Bengal CM Mamata Banerjee says, “Dushasana, a disciple of Shakuni, has come to Bengal to gather information. As soon as the elections come, Dushasana and Duryodhana start appearing. Today, they (the BJP) are saying that Mamata Banerjee didn’t give land. Who gave pic.twitter.com/wmPTDqaTwa
— ANI (@ANI) December 30, 2025
घुसपैठिए बंगाल से घुसते हैं तो पहलगाम कैसेः ममता
अमित शाह की ओर से बांग्लादेश की सीमा से सटे क्षेत्र में बाड़ लगाने को लेकर राज्य सरकार से जमीन नहीं दिए जाने के आरोप पर ममता बनर्जी ने कहा, “आज वे (BJP) कह रहे हैं कि ममता बनर्जी ने जमीन नहीं दी. पेट्रापोल और अंडाल में जमीन किसने दी? वे यह भी कहते हैं कि घुसपैठिए सिर्फ बंगाल से ही घुसते हैं. अगर ऐसा है, तो क्या आपने पहलगाम में हमला किया था? दिल्ली में हुई घटना के पीछे कौन था?”
वोटर लिस्ट को लेकर जारी एसआईआर प्रक्रिया पर निशाना साधते हुए ममता ने कहा, “वे (BJP) SIR के नाम पर लोगों को प्रताड़ित और परेशान किया जा रहा है. पश्चिम बंगाल में एसआईआर की वजह से अब तक करीब 60 लोगों की मौत हो चुकी है.” उनका दावा है कि एसआईआर का संचालन एआई का उपयोग करके किया जा रहा है, यह एक बड़ा घोटाला है. ममता ने यह भी कहा कि लोग पश्चिम बंगाल में बीजेपी को सत्ता में नहीं आने देंगे.
बीजेपी को 50 सीट भी नहीं मिलेगीः शिक्षा मंत्री बसु
दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस ने अमित शाह पर निशाना साधते हुए पलटवार करते हुए उन पर झूठ फैलाने और अगले साल राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत हासिल करने के निराधार दावे करने का आरोप लगाया. पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने कहा कि अमित शाह की टिप्पणियां खोखले दावों पर आधारित हैं. चुनाव में बीजेपी 50 सीट का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकेगी.
बसु ने कहा, “शाह एक पर्यटक की तरह आते-जाते रहेंगे. हालांकि उनके ऐसे दौरों से कोई लाभ नहीं होगा.” उन्होंने यह भी दावा किया कि बीजेपी विधानसभा चुनाव में 50 का आंकड़ा भी नहीं पार करेगी और उसे शर्मनाक हार का सामना करना पड़ेगा.
बांग्लादेशियों की घुसपैठ को बढ़ावा दे रही सरकारः शाह
इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने आज कोलकाता में आरोप लगाया कि ममता बनर्जी सरकार चुनावी लाभ के लिए बांग्लादेशियों की घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है जिससे पिछले कुछ सालों में राज्य की जनसांख्यिकी ‘खतरनाक रूप से बदल गई’ है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोग घुसपैठ को लेकर काफी चिंतित हैं और बीजेपी अगले साल के चुनाव में जीत हासिल कर राज्य में दो-तिहाई बहुमत से सत्ता में आने के बाद इसे खत्म कर देगी.
घुसपैठियों को लेकर अमित शाह ने कहा, “सरकार में आने पर हम न केवल घुसपैठियों की पहचान करेंगे, बल्कि उन्हें बाहर भी निकालेंगे. 15 अप्रैल, 2026 के बाद बंगाल में बीजेपी की सरकार बनेगी, क्योंकि जनता ने अपना मन बना लिया है.” उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार की आवश्यक जमीन उपलब्ध नहीं कराए जाने की वजह से केंद्र सरकार भारत और बांग्लादेश बॉर्डर पर बाड़ लगाने का काम पूरा नहीं कर सकी है.
तो क्या आपने किया था पहलगाम में आतंकी हमला? ममता बनर्जी ने अमित शाह पर साधा निशाना
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp)
.webp)


.webp)

