Nation: सोनाली बेंद्रे ने राज ठाकरे संग अपने संबंध के बारे में किया था खुलासा, कहा था -'दशकों पुराना है संबंध' #INA
.webp)
Sonali Bendra on Raj Thackeray affair rumors: सोनाली ब्रेंदे बॉलीवुड की वो खूबसूरत हसीना हैं जिनका चॉर्म लोगों में आज तक कम नहीं हुआ. मेटास्टेटिक कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को मात देने के बाद भी सोनाली ने स्टाइलिश दिखना नहीं छोड़ा. वह 50 की हो गई हैं, लेकिन इसके बाद भी उनका खुद को कैरी करने का तरीका यंग एक्ट्रेसेस को पीछे छोड़ देता है. यही वजह है कि सोनाली आज भी जहां दिखती हैं अपने लुक्स और खूबसूरती की वजह से छा जाती हैं.
राज ठाकरे संग जुड़ा था सोनाली का नाम
वहीं सोनाली अपनी खूबसूरती के अलावा अपनी लव-अफेयर की खबरों को लेकर भी काफी चर्चा में रही हैं. उनका नाम सुनील शेट्टी समेत कई लोगों के साथ जुड़ चुका है. इनमें से एक नाम राजनेता बाला साहब ठाकरे के भतीजे और मशहूर राजनेता राज ठाकरे का भी है. ऐसी अफवाहें थीं कि राज ठाकरे एक्ट्रेस सोनाली से मोहब्बत करते थे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राज ठाकरे सोनाली से शादी करना चाहते थे, लेकिन जब ये बात शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे तक पहुंची तो उन्होंने राज ठाकरे को सोनाली से शादी से साफ मना कर दिया, जिससे दोनों का रिश्ता वहीं खत्म हो गया. लेकिन जब एक्ट्रेस ने इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी और राज ठाकरे संग अपने संबंध के बारे में खुलासा किया तो हर कोई हैरान रह गया.
EP-305 with Sonali Bendre premieres today at 5 PM IST
“We were not the best of friends…” – Sonali Bendre on working with Salman Khan during ‘Hum Saath-Saath Hain’
More on viral video from an event with Raj Thackeray, battle with cancer, and her new book#SmitaPrakash… pic.twitter.com/e4CjHdOnlf
— ANI (@ANI) June 7, 2025
सोनाली ने किया था खुलासा
सोनाली ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में राज ठाकरे संग अपने लिंक-अप की खबरों पर बात करते हुए कहा था कि ‘क्या वो वाकई मुझे… मुझे तो शक है. मुझे लगता है कि जब लोग इस तरह की बातें करते हैं तो यह अच्छा नहीं लगता. इसमें परिवार शामिल हैं और लोग भी इसमें शामिल हैं. आगे एक्ट्रेस ने कहा था कि- शुरुआत से ही राज ठाकरे और उनके परिवार के बाच अच्छा रिलेशन रहा है. परिवार वालों के साथ ही दूसरे लोग भी इससे जुड़े हुए हैं. मैंने कभी बताया नहीं कि, मेरे जीजा क्रिकेटर हैं और वो राज ठाकरे के कजिन के साथ क्रिकेट खेलते थे. साथ ही मेरी बहन की सास कॉलेज में लिटरेचर डिपार्टमेंट में हेड थीं. तो राज के पापा को उन्होंने उनकी वजह से जाना. वहीं राज की पत्नी शर्मिला और राज की सास और मेरी मासी, सबसे अच्छी दोस्त थीं. शर्मिला की मां ने मुझे 10 दिनों तक अपने पास रखा था क्योंकि आप जानते हैं कि वो मेरी मां की छोटी बहन हैं. मेरी मासी हैं.’ ऐसे ही कर कोई किसी न किसी वजह से एक दूसरे को जानता है.’ वहीं सोनाली के इस बयान के बाद ये तो साफ हो गया है कि उनका राज ठाकरे संग कोई अफेयर नहीं था. उनके इस खुलासे ने उनके और राज ठाकरे के अफेयर की खबरें उड़ाने वालों को हैरान जरूर कर दिया.
ये भी पढे़ें- संजय-करिश्मा की बेटी है बेहद खूबसूरत, हूबहू मां की है कॉपी, ग्लैमर वर्ल्ड से रहती है कोसों दूर
सोनाली बेंद्रे ने राज ठाकरे संग अपने संबंध के बारे में किया था खुलासा, कहा था -'दशकों पुराना है संबंध'
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












