Nation- ‘सॉरी…जा रही हूं शादी करने’, पति को वॉट्सऐप पर मैसेज भेजा; बॉयफ्रेंड संग ले लिए सात फेरे- #NA

बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रेमी के साथ भागी महिला ने पति को वॉट्सऐप पर मैसेज भेजकर कहा कि शादी करने जा रही हूं. सॉरी बॉय फ्रेंड से शादी करूंगी. महिला ने प्रेमी के साथ पति को एक फोटो भेजी. दरअसल, मिठनपुरा थाना इलाके के रहने वाले युवक की शादी करीब पांच महीने पहले शिवहर की रहने वाली युवती के साथ हुई थी. महिला ने घर से नकदी 53 हजार रुपये के साथ अपनी व सास की 1.70 लाख रुपये के जेवर लेकर फरार हो गई.
मुजफ्फरपुर में एक महिला अपने पति को छोड़कर चली गई. शादी के महज साढ़े पांच महीने हुए थे. मिठनपुरा थाना इलाके की रहने वाली एक महिला ससुराल से 53 हजार रुपये नगद और अपने व सास के 1.70 लाख रुपये के जेवर लेकर घर से फरार हो गई. भागने के कुछ घंटों के बाद महिला ने एक अंजान नंबर से अपने पति को वॉट्सऐप पर एक मैसेज भेजा. मैसेज में महिला ने अपने साथ एक युवक की तस्वींर भेजी. फोटो के कैप्शन में महिला ने पति से कहा कि वह शादी करने जा रही है. इसके साथ सारी भी लिखा.
प्रेमी के साथ फरार हुई महिला
महिला द्वारा भेजे गए मैसेज को देखकर पति के पैरों तले से जमीन खिसक गई. उसे यकीन ही नहीं हुआ कि उसकी पत्नी ऐसा भी कुछ कर सकती है. मामले में मिठनपुरा थाना इलाके के रहने वाले युवक ने थाने में शिकायत की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसमें शिवहर जिले के रहने वाले युवक नीतीश कुमार रजक को नामक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.
वाट्सऐप पर पति की भेजा मैसेज
पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. आवेदन में युवक ने कहा कि उसकी शादी साढ़े पांच माह पूर्व शिवहर की रहने वाली एक युवती के साथ हुई थी. शादी के बाद सब सही चल रहा था. कुछ दिनों से उनकी पत्नी किसी से मोबाइल पर बात करती थी जिसे उन्होंने नजरअंदाज किया. बुधवार को उनकी पत्नी क्लब रोड के एक कॉलेज गई. देर शाम तक नहीं आने पर सुसराल के लोगों को चिंता हुई. इसके बाद संभावित जगहों पर खोजबीन की गई, लेकिन महिसा का कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद उनके मोबाइल पर अंजान नंबर से वाट्सअप पर मैसेज आया. इसमें उनकी पत्नी के साथ एक युवक की तस्वीर थी.
पुलिस जांच में जुटी
वहीं मिठनपुरा थाना के पुलिस ने कहा कि पीड़ित पति की शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी गई है. मामले की तह तक जाने के लिए छानबीन की जा रही है. आरोपी युवक शिवहर का रहने वाला है. इसे लेकर शिवहर पुलिस से संपर्क किया गया है. पीड़ित की पत्नी और उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है.
‘सॉरी…जा रही हूं शादी करने’, पति को वॉट्सऐप पर मैसेज भेजा; बॉयफ्रेंड संग ले लिए सात फेरे
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp)





