Nation- एसपी ऑफिस से दुल्हन को उठा ले गए… पहले घसीटा, फिर पुलिसवालों पर दौड़ाई स्कॉर्पियो; देखता रह गया पति- #NA

एसपी ऑफिस से दुल्हन को उठा ले गए... पहले घसीटा, फिर पुलिसवालों पर दौड़ाई स्कॉर्पियो; देखता रह गया पति

एसपी ऑफिस से युवती का अपहरण

राजस्थान के भीसवाड़ा में जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक विवाहिता का उसकी इच्छा के खिलाफ दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया. बदमाशों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने बीच-बचाव करने आए पुलिसकर्मियों पर भी स्कॉर्पियो चढ़ाने का प्रयास किया, जिससे कुछ जवानों को चोटें आई हैं. दरअसल, युवती प्रेम विवाह के बाद मिल रही धमकियों के बीच अपना बयान दर्ज कराने पहुंची थी. परिजन बयाना दर्ज कराने का विरोध कर रहे थे, नहीं मानने पर परिवार के लोग युवती को एसपी ऑफिस के बाहर से उठा ले गए.

कोटड़ी तहसील के लखमणियास के रहने वाले गोपाल लाल जाट ने एसपी को दी रिपोर्ट में बताया कि उसने संगीता कुमारी जाट (निवासी करेड) के साथ प्रेम विवाह किया है. संगीता 5 दिन पूर्व अपनी मर्जी से घर छोड़कर गोपाल के पास आ गई थी. इस मामले में संगीता के परिजनों ने थाना बड़लियास में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी. युवती इसी मामले में बयान दर्ज कराने एसपी ऑफिस पहुंची थी. दरअसल युवती ने प्रेम विवाह किया था, जिससे परिजन नाराज थे और अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी. युवती ने गोपाल के साथ प्रेम विवाह किया था. गोपाल को युवती के परिजनों की तरफ से धमकियां दी जा रही थीं. इसी मामले में गोपाल और उसकी पत्नी एसपी ऑफिस बयान दर्ज कराने पहुंची थी.

एसपी ऑफिस से युवती का अपहरण

गोपाल के अनुसार, संगीता बुधवार को अपनी मर्जी से बयान दर्ज करवाने के लिए एसपी कार्यालय स्थित परिवाद शाखा पहुंची थी. वह बाहर इंतजार कर रही थी, तभी शिवराज जाट, कालू जाट और उनके अन्य साथियों ने उसे जबरन पकड़ लिया. संगीता और हमने शोर मचाया, तो ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी दौड़े पड़े. लेकिन तब तक आरोपी संगीता को लेकर स्कॉर्पियो तक पहुंत चुके थे. गोपाल ने बताया कि प्रेम विवाह के बाद संगीता के परिजनों ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था. संगीता बयान दर्ज कराने आई थी कि उसका अपहरण नहीं हुआ है, बल्कि उसने प्रेम विवाह किया. संगीता के परिजन इसका विरोध कर रहे थे, नहीं मानने पर परिवार के ही तीन लोग उसे उठा ले गए.

पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश

आरोपी युवक युवती को घसीटते हुए कलेक्ट्रेड की पीछे वाली सड़क पर ले गए, जहां पहले से ही एक काले रंग की स्कॉर्पियो खड़ी थी. पुलिसकर्मियों ने गाड़ी के आगे आकर रोकने की कोशिश की, तो चालक देवप्रकाश उर्फ देवचंद ने उन पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया. इस हमले में पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं और आरोपी युवती को लेकर फरार हो गए.

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से यवुती का अपहरण होने पर हड़कंप मच गया. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए नाकाबंदी की है. वहीं पीड़ित गोपाल लाल जाट ने अपनी पत्नी की जान का खतरा बताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पत्नी को बरामद करने की गुहार लगाई है.

एसपी ऑफिस से दुल्हन को उठा ले गए… पहले घसीटा, फिर पुलिसवालों पर दौड़ाई स्कॉर्पियो; देखता रह गया पति

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button