Nation- औरैया में सपा नेता की गुंडागर्दी, निर्माणाधीन RCC सड़क पर दौड़ा दी फॉर्च्यूनर; . वायरल- #NA

RCC सड़क पर दौड़ाई फॉर्च्यूनर.
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा. वीडियो में देखा जा सकता है कि गांव में RCC सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है. इस दौरान एक फॉर्च्यूनर सवार निर्माणाधीन सड़क के ऊपर से गाड़ी लेकर गुजर जाता है, जिससे पूरी सड़क खराब हो जाती है. इस दौरान गांव वाले उसका वीडियो बना लेते हैं. आरोपी की गाड़ी में सपा का झंडा लगा था. आरोपी सपा का स्थानीय नेता बताया जा रहा. यूपी बीजेपी ने भी इस वीडियो को अपने ‘X’ हैंडल शेयर किया है.
मामला एरवाकटरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत रामपुर खास का है. लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माणाधीन RCC सड़क पर सपा नेता द्वारा फॉर्च्यूनर निकालने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि यह सड़क सांसद निधि से बन रही है. वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई और आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया.
RCC सड़क का हो रहा था निर्माण
मामला उस समय का बताया जा रहा, जब गांव में RCC सड़क का निर्माण कार्य जारी था. इसी दौरान सपा का झंडा लगाए एक फॉर्च्यूनर गाड़ी निर्माणाधीन हिस्से से गुजरती है. मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया.
क्या बोले गांव वाले?
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क अभी पूरी तरह तैयार नहीं हुई थी और फॉर्च्यूनर सवार ने उस पर से गाड़ी निकाल ली, जिससे पूरी सड़क खराब हो गई. हालांकि इस संबंध में निर्माण एजेंसी या संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को यूपी बीजेपी ने अपने ‘X’ हैंडल शेयर किया है.
यूपी बीजेपी ने ‘X’ पर शेयर किया .
बीजेपी ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला. ‘X’ पर लिखा कि, जिस गाड़ी पर लगा है सपा का झंडा, उसमें बैठा है एक गुंडा”… यूपी बीजेपी ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव के पदचिह्नों पर चलने वाले सपा नेता और कार्यकर्ता विकास कार्यों में बाधा डाल रहे हैं. ग्रामीण क्षेत्र में बन रही नई सड़क पर सपा नेता की गाड़ी दौड़ाने का वीडियो इस बात का प्रमाण है कि उन्हें न जनता की चिंता है और न ही विकास कार्यों की परवाह.
यूपी बीजेपी ने इसे जनता और विकास विरोधी मानसिकता करार दिया है. फिलहाल इस आरोप पर समाजवादी पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है और सोशल मीडिया पर बयानबाजी तेज हो गई है.
औरैया में सपा नेता की गुंडागर्दी, निर्माणाधीन RCC सड़क पर दौड़ा दी फॉर्च्यूनर; . वायरल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,
.webp?w=220&resize=220,150&ssl=1)


.webp?w=390&resize=390,220&ssl=1)





