Nation: पालक सिर्फ सब्जी नहीं, बल्कि सेहत का है खजाना, फायदे जान आप भी शुरू कर देंगे खाना #INA

नई दिल्ली, 5 नवंबर (.)। पालक एक ऐसी हरी पत्तेदार सब्जी है, जिसे हमारे देश में लगभग हर घर में कभी न कभी जरूर बनाया जाता है। बचपन में बहुत से लोग पालक खाने से बचते हैं, लेकिन सच तो यह है कि यह हमारी सेहत के लिए किसी खजाने से कम नहीं है।

इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, फोलेट और विटामिन सी जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करते हैं। अगर आप रोजाना थोड़ी-सी भी पालक अपनी डाइट में शामिल कर लें, तो इसका असर कुछ ही दिनों में दिखने लगता है।

पालक में क्लोरोफिल और कैरोटीनॉयड नाम के खास प्लांट पिगमेंट पाए जाते हैं, जो शरीर में सूजन कम करने का काम करते हैं। ये दोनों ही कंपाउंड आंखों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। अगर आप नियमित रूप से पालक खाते हैं, तो इससे मैक्युलर डिजनरेशन और मोतियाबिंद जैसी आंखों की गंभीर समस्याओं का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है।

कहा जा सकता है कि पालक आपकी आंखों के लिए एक नेचुरल प्रोटेक्शन शील्ड की तरह काम करता है।

अब बात करें एनर्जी की, तो पालक इसमें भी पीछे नहीं है। इसमें मौजूद आयरन शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने में मदद करता है। ये कोशिकाएं खून के जरिए शरीर के हर हिस्से तक ऑक्सीजन पहुंचाती हैं। इसलिए, अगर आपको कमजोरी या थकान महसूस होती है, तो अपने खाने में पालक जरूर शामिल करें। यह आपके एनर्जी लेवल को बूस्ट करेगा और ब्लड की क्वॉलिटी को भी बेहतर बनाएगा।

पालक का एक और बड़ा फायदा यह है कि इसमें नाइट्रेट नाम का कंपाउंड पाया जाता है। ये कंपाउंड रक्त वाहिकाओं को रिलैक्स करता है और ब्लड फ्लो को बेहतर बनाता है। इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

इसके अलावा, पालक विटामिन-के का एक अच्छा सोर्स है। यह विटामिन हमारी हड्डियों को मजबूत बनाता है और शरीर में कैल्शियम के लेवल को संतुलित रखता है। पालक में मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और कैल्शियम भी भरपूर होते हैं, जो हड्डियों की मजबूती और जोड़ों के दर्द से राहत में मदद करते हैं।

–.

पीआईएम/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

पालक सिर्फ सब्जी नहीं, बल्कि सेहत का है खजाना, फायदे जान आप भी शुरू कर देंगे खाना




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button