Nation: श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे : पथुम निसांका ने जड़ा वनडे करियर का 7वां शतक #INA

नई दिल्ली, 31 अगस्त (.)। श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका ने जिम्बाब्वे के खिलाफ रविवार को दूसरे वनडे मुकाबले में शतकीय पारी खेली। निसांका ने 111 गेंदों में अपने वनडे करियर के सातवें शतक को पूरा किया।

10 मार्च 2021 को वनडे करियर की शुरुआत करने वाले पथुम निसांका ने वनडे क्रिकेट में अपना पहला शतक 19 जून 2022 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ (137 रन) जड़ा था। इसके बाद उन्होंने 2 जुलाई 2023 को जिम्बाब्वे के विरुद्ध नाबाद 101 रन बनाए। 7 जुलाई 2023 को वेस्टइंडीज के खिलाफ 104 रन की पारी खेली।

निसांका ने 9 फरवरी 2024 को अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद 210 रन बनाए थे। 14 फरवरी 2024 को उन्होंने इसी टीम के खिलाफ 118 रन बनाए। इसी साल 15 मार्च को बांग्लादेश के विरुद्ध 114 रन की पारी खेली।

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जारी इस मुकाबले में टॉस जीतकर श्रीलंकाई टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जिम्बाब्वे की टीम ने 50 ओवरों के खेल में सात विकेट खोकर 277 रन बनाए।

ब्रायन बेनेट ने बेन करेन के साथ पहले विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की। ब्रायन 29 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद बेन करेन ने ब्रेंडन टेलर के साथ दूसरे विकेट के लिए 61 रन जोड़े।

ब्रेंडन टेलर ने 37 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। वहीं, करेन ने 95 गेंदों में 79 रन बनाए। उनकी इस पारी में नौ चौके शामिल थे।

इनके अलावा सिकंदर रजा ने 59, जबकि क्लाइव ने 36 रन की पारी खेली। श्रीलंका की तरफ से दुष्मंथा चमीरा ने सर्वाधिक तीन विकेट हासिल किए।

इसके जवाब में निसांका ने नुवानीडु फर्नांडो (14) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 48 रन जुटाए। टीम 68 के स्कोर तक कुसल मेंडिस (5) का विकेट भी गंवा चुकी थी। यहां से निशांका ने सदीरा समरविक्रमा के साथ 78 रन जोड़ते हुए टीम को संभाला। श्रीलंका ने 38 ओवरों के खेल तक तीन विकेट गंवाकर 184 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए 72 गेंदों में 94 रन की दरकार है।

–.

आरएसजी

डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे : पथुम निसांका ने जड़ा वनडे करियर का 7वां शतक




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button