Nation: टीचर ने बच्चे को पीटा, खिड़की से उल्टा लटकाया, VIDEO वायरल होने के बाद जानिए क्या हुआ #INA

Panipat School Viral .: हरियाणा के पानीपत से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. जिसमें एक टीचर बच्चों की पिटाई करते हुए नजर आ रही है. यही नहीं ये टीचर एक बच्चे को तो खिड़की से उल्टा लटका देती है. इस वीडियो वायरल होने के बाद अभिभावकों ने पुलिस में शिकायत की. उसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्कूल की प्रिंसिपल और स्कूल वैन के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है. 

पानीपत के स्कूल का बताया जा रहा वीडियो

सोशल मीडिया में वायरल हो रहा ये वीडियो पानीपत के सृजन पब्लिक स्कूल का बताया जा रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूल टीचर एक बच्चे को डांटते हुए उसके गाल पर चांटे मारती दिख रही है. टीचर पहले बच्चे का कान पकड़ती है और उसके गाल पर जोरदार थप्पड़ मारती है. जिससे बच्चा जमीन पर गिर जाता है. उसके बाद टीचर बच्चे को उठाकर खड़ी करती है और उसके बाद बच्चे का कान पकड़कर ताबड़तोड़ थप्पड़ों की बरसात कर देती है. इस वीडियो में सात साल का एक बच्चा खिड़की से उल्टा लटका दिखाई देता है. बच्चे के दोनों पैरों को लाल रंग के एक कपड़े से बांधकर उल्टा लटका दिया गया है. वहीं एक बच्चा बाउंड्री पर बदहवास स्थित में नजर आता है.

टीचर ने अपनी हरकर का किया बचाव

इस वीडियो के सामने आने के बाद बच्चों के परिवार ने टीचर के खिलाफ पुलिस में शिकायत की और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की. वहीं आरोपी टीचर ने अपनी हरकर का बचाव किया. टीचर ने दावा किया कि बच्चे बदतमीजी कर रहे थे. इसके लिए उसने उनके अभिभावकों से पहले ही बात कर ली थी. वहीं इस घटना के सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश है. इसके साथ ही स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीचर ने जिस बच्चे को खिड़की से उल्टा लटकाया था वह बच्चा अपना होमवर्क पूरा करके नहीं लाया था. जिसके चलते टीचर ने उसे सजा दी थी.

बच्चे की मां ने बताया कि उसके बेटे का हाल ही में स्कूल में दाखिल हुआ था और वह अभी स्कूल जाना ही सीख रहा था. बच्चे की मां ने आरोप लगाया कि प्रिंसिपल ने ही बस ड्राइवर अजय को बुलाया और उसे उसके बेटे को सज़ा देने का निर्देश दिया. अपनी हरकत को सही ठहराते हुए, स्कूल की प्रिंसिपल रीना ने कहा, “छात्रों ने दो लड़कियों के साथ बदसलूकी की थी. मैंने उन्हें सज़ा देने से पहले उनके माता-पिता को इसकी जानकारी दी थी.”

ये भी पढ़ें: भैंस और शेर के बीच हुई खूनी जंग, फिर जान बचाकर भागा जंगल का राजा, वायरल हो रहा वीडियो

ये भी पढ़ें: शादी में दूल्हे का हंगामा, कार न मिलने पर बरपा कहर, वीडियो हुआ वायरल

टीचर ने बच्चे को पीटा, खिड़की से उल्टा लटकाया, VIDEO वायरल होने के बाद जानिए क्या हुआ




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button