Nation- तेजस्वी यादव ने अभी तक जांच के लिए नहीं भेजा अपना दूसरा मतदाता पहचान पत्र, जिला प्रशासन ने फिर लिखा लेटर- #NA

तेजस्वी यादव के वोटर आईडी कार्ड का मामला.
मतदाता पहचान पत्र मामले में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को पटना जिला प्रशासन ने एक बार फिर पत्र भेजा है. प्रशासन ने इसमें कहा है, तेजस्वी यादव ने अभी तक जांच के लिए अपना दूसरा मतदाता पहचान पत्र नहीं भेजा है, जिसका जिक्र खुद तेजस्वी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया था. जिला प्रशासन पहले भी पत्र लिखकर 2 अगस्त को जांच के लिए तेजस्वी का दूसरा पहचान पत्र मांग चुका है. मगर तेजस्वी यादव ने अभी तक अपना कार्ड नहीं भेजा है. आयोग ने प्रथम दृष्टया इस पहचान पत्र को सही नहीं पाया है.
इसके साथ ही चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों और मतदाताओं से अपील की है कि अभी भी दावे और आपत्ति दर्ज कराने के लिए समय है. आगे आएं और शुद्ध मतदाता सूची बनाने में अपना योगदान दें. निष्पक्ष चुनाव कराना आयोग की प्रतिबद्धता और जिम्मेदारी है. चुनाव आयोग का कहना है कि अयोग्य मतदाताओं को हटाना और योग्य को शामिल करना ही एसआईआर अभियान का मूल मंत्र है.
ये है तेजस्वी का वैध EPIC नंबर
बात करें तेजस्वी यादव के मामले की तो उनका वैध EPIC नंबर RAB0456228 है. जबकि उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में जो EPIC नंबर RAB2916120 शेयर किया था, उसका कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है. इसलिए चुनाव आयोग ने तेजस्वी को नोटिस भेजा है. आयोग ने उनसे मतदाता पहचान पत्र की मूल प्रतियां मांगी हैं. विधानसभा चुनाव से पहले इस मामले ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है.
तेजस्वी यादव ने किया था ये वादा
इस विवाद की शुरुआत उस वक्त हुई जब तेजस्वी यादव ने दावा किया था कि उनका नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं है.उन्होंने EPIC नंबर RAB2916120 शेयर किया था, जिसे खोजने पर नो रिकॉर्ड फाउंड का मैसेज आया. इसके बाद चुनाव आयोग का बयान आया, जिसमें कहा था कि उनका नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में है.
दूसरा EPIC नंबर रिकॉर्ड में नहीं
चुनाव आयोग ने बताया था कि तेजस्वी यादव का नाम RAB0456228 EPIC नंबर (पाटलिपुत्र क्षेत्र, मतदान केंद्र 204, क्रमांक 416) के साथ है. इस EPIC नंबर का इस्तेमाल तेजस्वी ने 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में किया था. उनका दूसरा EPIC नंबर रिकॉर्ड में नहीं है. संभवतः ये फर्जी हो सकता है.
ये भी पढ़ें- भारत में दो वोटर आईडी कार्ड रखना क्या जुर्म है, तेजस्वी यादव पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई?
तेजस्वी की ओर से कोई जवाब नहीं
अब चुनाव आयोग इस मामले की जांच कर रहा है. आयोग ने तेजस्वी यादल को एक बार फिर नोटिस भेजकर RAB2916120 नंबर के बारे में स्पष्टीकरण मांगा है. हालांकि, अभी तक उनकी ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया है. इससे पहले तेजस्वी ने इसे राजनीतिक साजिश करार दिया था. उन्होंने कहा था कि उनका EPIC नंबर बदल दिया गया है.
ये भी पढ़ें- तेजस्वी यादव के बाद एक और…CPI (ML) सांसद सुदामा प्रसाद की पत्नी के मिले दो-दो EPIC
तेजस्वी यादव ने अभी तक जांच के लिए नहीं भेजा अपना दूसरा मतदाता पहचान पत्र, जिला प्रशासन ने फिर लिखा लेटर
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp)
.webp)

.webp)


