Nation- ‘तेजस्वी यादव होंगे महागठबंधन का CM फेस…बिहार में कोई दूसरा विकल्प नहीं’, कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने दिया बड़ा बयान- #NA

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए एक बार फिर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा कर मैदान में उतर चुका है. खुद प्रधानमंत्री मोदी भी बिहार की जनसभा में इसका ऐलान कर चुके हैं. उधर, महागठबंधन में अभी तक CM फेस की घोषणा नहीं की है. हाल ही में एक चैनल को दिए इंटरव्यू में तेजस्वी यादव ने इशारों-इशारों में खुद को CM फेस के लिए सही विकल्प बताया है. अब कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने भी इस पर मुहर लगा दी है.
दरअसल कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह का कहना है कि महागठबंधन की तरफ से तेजस्वी यादव ही सीएम फेस का चेहरा होंगे. क्योंकि इसके अलावा महागठबंधन के पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है. बिहार में महागठबंधन का नेतृत्व तेजस्वी यादव कर रहे हैं. वे ही मुख्यमंत्री के प्रबल दावेदार होंगे. तेजस्वी यादव अभी नेता प्रतिपक्ष भी हैं. पिछली बार 2020 में भी तेजस्वी यादव ही महागठबंधन की तरफ से चीफ मिनिस्टर का फेस थे.
“बिहार में महागठबंधन का नेतृत्व तेजस्वी यादव के हाथों में है और वे ही मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार हैं। कोई दूसरा विकल्प नहीं है। pic.twitter.com/jNvewNF28a
— Dr Akhilesh Prasad Singh (@akhileshPdsingh) September 20, 2025
बिना सीएम फेस के चुनाव में नहीं जाएंगे- तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है. इस दौरान उन्होंने कहा कि हम बिना सीएम फेस के चुनाव में नहीं जाएंगे. महागठबंधन में इसे लेकर बात हो चुकी है. सीएम के फेस के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा. बिहार की जनता मालिक है. जनता मुख्यमंत्री बनाने वाली है. 5 से 10 दिन में सीट शेयरिंग हो जाएगी. इसके बाद सीएम फेस का ऐलान हो जाएगा.
अभी हमारा ध्यान अधिकार यात्रा पर
उन्होंने आगे कहा कि अभी हमारा ध्यान अधिकार यात्रा पर है. ये यात्रा नौजवानों की यात्रा है. जिससे प्रदेश में निवेश में आए, फैक्ट्री लगे ये उसकी यात्रा है. प्रदेश में गरीबी हटे, पलायन रुके ये इसकी भी यात्रा है. ये यात्रा जनता के लिए और प्रदेश को बेहतर बनाने के लिए है. जिससे यहां युवाओं को प्रदेश में ही रोजगार मिल सके.
‘तेजस्वी यादव होंगे महागठबंधन का CM फेस…बिहार में कोई दूसरा विकल्प नहीं’, कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने दिया बड़ा बयान
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)




