Nation: तेजस्वी यादव की बातों में दम नहीं : मंत्री अशोक चौधरी #INA

पटना, 18 जून (.)। बिहार सरकार के हाल ही में आयोगों के गठन को लेकर विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सवाल उठाए हैं। इस पर अब पलटवार करते हुए बिहार के मंत्री और जदयू के नेता अशोक चौधरी ने कहा कि उनकी बातों में कोई दम नहीं है। वे बातों को अलग मोड़ना चाहते हैं।

बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 जून के प्रस्तावित बिहार यात्रा को लेकर कहा कि जब भी प्रधानमंत्री बिहार आए हैं, कुछ न कुछ बिहार के लिए योजनाओं की घोषणा करके गए हैं। योजना देकर गए हैं। इस बार भी वे आएंगे तो हम लोगों को उम्मीद है कि कुछ न कुछ देकर जाएंगे।

उन्होंने कहा कि बिहार की आर्थिक संपन्नता के लिए बहुत जरूरी है कि केंद्र सरकार मदद करती रहे। हम लोगों की मांग भी रही है कि केंद्र सरकार बिहार को मदद करे। ऐसे में केंद्र सरकार बिहार की बराबर मदद कर भी रही है। प्रधानमंत्री मोदी पूरी तरह बिहार की मदद करने में जुटे हुए हैं, जिसे विभिन्न प्लेटफॉर्म पर कहा भी जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि जहां तक तेजस्वी यादव के आयोग पर सवाल उठाए जाने की बात है, तो इस पर उनको बोलने का क्या अधिकार है? जिनका पूरा परिवार ही इसी में लगा है, उसे बोलने का क्या हक है? आयोग में जो भी गए हैं, वे सब क्वालिफाइड हैं और उनकी अपनी योग्यता है। ये सही है कि कोई किसी का रिश्तेदार है, लेकिन इसमें सबसे ज्यादा जरूरी है कि उनकी भूमिका क्या है? आप लोगों (तेजस्वी यादव) की तो कभी कोई भूमिका ही नहीं रही है।

उन्होंने तेजस्वी यादव को नसीहत देते हुए कहा कि विकास पर चर्चा करें। राजद के दौर में बिहार का क्या विकास था और अब बिहार कहां पहुंच गया है? उनके दौर में क्या होता था? विकास पर चर्चा होगी तो सकारात्मक चर्चा होगी। सही अर्थ में वे लोग विकास के मुद्दों को मोड़ना चाहते हैं।

इधर, बिहार के मंत्री केदार गुप्ता ने तेजस्वी यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव को ट्वीट के अलावा कुछ नहीं आता है। जब बिहार में समस्या आती है तो ये घूमने चले जाते हैं। उन्होंने हालांकि यह जरूर कहा कि लालू यादव ने जरूर मेहनत की थी, लेकिन बाद में उनकी दिशा बदल गई।

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे पर तेजस्वी यादव के सवाल उठाए जाने पर मंत्री केदार गुप्ता ने कहा कि जितना काम प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबों के लिए किया है, तेजस्वी तीन काल में भी नहीं कर पाएंगे। ये लोग सिर्फ भीमराव अम्बेडकर की बात करेंगे और उनका अपमान भी करेंगे। अंबेडकर का सच्चा सम्मान भाजपा कर रही है।

–.

एमएनपी/डीएससी

डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

तेजस्वी यादव की बातों में दम नहीं : मंत्री अशोक चौधरी




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button