Nation- पहली पत्नी ने छोड़ा, दूसरी की हत्या की, फिर तीसरी को भी मार डाला… सनकी पति की करतूत जान हैरान रह जाएंगे- #NA

पहली पत्नी ने छोड़ा, दूसरी की हत्या की, फिर तीसरी को भी मार डाला... सनकी पति की करतूत जान हैरान रह जाएंगे

दरभंगा में पति ने की पत्नी की हत्या

बिहार के दरभंगा में एक शख्स ने एक-दो नहीं बल्कि तीन शादियां कीं. तीनों शादियों का अंत भी दुखद. पहली पत्नी मारपीट से परेशान होकर भाग गई, दूसरी की शख्स ने कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी, फिर तीसरी शादी की और उसे भी मौत के घाट उतार दिया. मामला तब सामने आया जब शख्स ने तीसरी शादी भी कर ली और तीज पूजा की रात उसने तीसरी पत्नी के सिर पर सरिया से वार करके उसे भी मार डाला. हमले में गंभीर रूप से घायल हुई तीसरी पत्नी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

दरभंगा के सदर थाना क्षेत्र के रानीपुर बेला में एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. मृतका की पहचान विभा देवी (19) के रूप में हुई है, जो नेहरा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी विकलांग जीवछ पासवान की पुत्री थी. उनकी शादी करीब एक साल पहले प्रमोद कुमार पासवान से हुई थी. इस विवाह से एक पुत्र भी जन्मा था जो महज 16 दिन का है.

परिजनों के अनुसार मंगलवार की देर रात करीब 12 बजे विभा देवी घर में सो रही थी. तभी उनके पति प्रमोद ने खंती से वार कर दिया. जिससे विभा देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई. आनन-फानन में आरोपी पति महिला को दरभंगा मेडिकल कॉलेज (डीएमसीएच) लेकर पहुंच गया. जहां से हालत गंभीर देख पीएमसीएच रेफर किया गया. लेकिन आरोपी पत्नी को पीएमसीएच ले जाने के बजाय हाजीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया. जहां रात इलाज के दौरान विभा की मौत हो गई.

पहली पत्नी में तंग आकर छोड़ा

ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी प्रमोद का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है. उसने अब तक तीन शादियां की हैं. पहली पत्नी मारपीट से तंग आकर उसे छोड़कर चली गई. दूसरी पत्नी गर्भवती थी, जिसे आरोपी ने कुल्हाड़ी से मारकर मौत के घाट उतार दिया था. इस मामले में वह जेल भी जा चुका है. जेल से छूटने के बाद ही उसकी शादी विभा से हुई थी.

सख्त कार्रवाई की मांग

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया. विभा की मौत से गांव में गहरा आक्रोश है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके.

पहली पत्नी ने छोड़ा, दूसरी की हत्या की, फिर तीसरी को भी मार डाला… सनकी पति की करतूत जान हैरान रह जाएंगे

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button