Nation- बागपत में फेसबुक पर दोस्ती से शुरू हुआ धर्मांतरण का खेल, ऐसे खुला राज… पुलिस ने शुरू की जांच- #NA

बागपत में फेसबुक पर दोस्ती से शुरू हुआ धर्मांतरण का खेल, ऐसे खुला राज... पुलिस ने शुरू की जांच

गांव में हो रहा था जबरन धर्मांतरण

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के गांव खिंदोड़ा में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब सोशल मीडिया के जरिए बनाए गए रिश्तों के सहारे कथित धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश का मामला सामने आया. ग्रामीणों के अनुसार झारखंड और दिल्ली से आए युवक-युवतियों ने पहले फेसबुक पर गांव की एक महिला से दोस्ती की और फिर उसके माध्यम से आस-पड़ोस के घरों में पहुंच बनाकर लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए बहलाना-फुसलाना शुरू कर दिया. घटना से गांव में तनाव का माहौल बन गया.

सूत्रों के अनुसार झारखंड निवासी रोहित श्रीवास्तव और पूजा श्रीवास्तव ने फेसबुक पर गांव की ललिता से संपर्क साधा. दोनों ने धीरे-धीरे उसके जरिए अन्य ग्रामीणों से मेलजोल बढ़ाया. एफआईआर के मुताबिक आरोपियों पर ग्रामीणों को धर्म परिवर्तन के बदले एक लाख रुपये तक देने का लालच देने का भी आरोप है. बताया गया कि पिछले कुछ दिनों से ये लोग गांव में लगातार आ-जा रहे थे और धर्म परिवर्तन से जुड़े आशीर्वाद और सुख-समृद्धि के नाम पर प्रचार कर रहे थे.

रविवार को जब रोहित, पूजा और उनके साथ कुछ अन्य लोग दिल्ली और झारखंड से खिंदोड़ा पहुंचे तो उन्होंने गांव में कई लोगों को इकट्ठा कर कथित तौर पर उकसाने वाला भाषण देना शुरू कर दिया. ग्रामीणों का कहना है कि भाषण में हिन्दू धर्म के प्रति भ्रम फैलाने वाली बातें की जा रही थीं और ईसाई धर्म अपनाने के लिए जोर दिया जा रहा था. इसी दौरान मौके पर मौजूद बजरंग दल कार्यकर्ता विनोद कुमार ने इसका विरोध किया और तत्काल थाना सिंघावली अहीर पुलिस को सूचना दी.

पुलिस ने मामला किया दर्ज

सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंची और मौके से मौजूद युवक-युवतियों को हिरासत में ले लिया. पूछताछ के बाद बजरंग दल कार्यकर्ता विनोद कुमार की तहरीर पर पुलिस ने झारखंड के जमशेदपुर निवासी रोहित श्रीवास्तव, पूजा श्रीवास्तव और मेरठ जनपद के फलावदा निवासी ज्योति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया. थाना पुलिस ने यह मुकदमा उत्तरप्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 की धारा 3 और 5(1) के तहत पंजीकृत किया है. मामले की जांच उप-निरीक्षक शीलेंद्र सिंह को सौंपी गई है.

एफआईआर में बताया गया कि आरोपियों ने शिकायतकर्ता को आर्थिक लाभ का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाया और गांव में योजनाबद्ध तरीके से अपना नेटवर्क फैलाने की कोशिश की. शिकायत में यह भी दर्ज है कि उन्हें कई बार फोन कर धर्म परिवर्तन के लिए तैयार होने को कहा गया था और गांव के अन्य लोगों को भी प्रभावित करने की कोशिश की जा रही थी.

जांच में जुटी पुलिस

थाना सिंघावली अहीर प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और घटना की गहन जांच की जा रही है. गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति न बने. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या यह एक संगठित गिरोह था या कुछ लोगों द्वारा चलाया जा रहा स्थानीय स्तर का नेटवर्क?

घटना के बाद से गांव में दहशत और रोष का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि बाहरी लोगों की गतिविधियां पिछले कुछ समय से संदिग्ध थीं, लेकिन रविवार को मामला स्पष्ट रूप से सामने आ गया. फिलहाल पुलिस की जांच से यह तय होगा कि ये लोग कितने समय से गांव को निशाने पर बनाए हुए थे और इनके संपर्क में कितने लोग आ चुके थे.

बागपत में फेसबुक पर दोस्ती से शुरू हुआ धर्मांतरण का खेल, ऐसे खुला राज… पुलिस ने शुरू की जांच

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button