Nation- उनकी जेबों के गड्ढे भर गए लेकिन सड़कों के नहीं… आदित्य ठाकरे का एकनाथ शिंदे पर हमला- #NA

उनकी जेबों के गड्ढे भर गए लेकिन सड़कों के नहीं... आदित्य ठाकरे का एकनाथ शिंदे पर हमला

आदित्य ठाकरे, एकनाथ शिंदे

मुंबई की सड़कों पर गड्ढों के लिए शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पिछले दो साल में एकनाथ शिंदे ने मुंबई और महाराष्ट्र को जिस तरह लूटा है, वह सबके सामने है. मैंने तब भी इसका खुलासा किया था कि 6080 करोड़ का घोटाला पहले साल और दूसरे साल 6000 करोड़ का घोटाला उन्होंने किया है.

आदित्य ने आगे कहा कि मैं जो कह रहा था वो आज आपको दिख रहा है. पूरी मुंबई में गड्ढों का राज चलता है. उनकी जेबों के गड्ढे भर दिए गए, लेकिन सड़कों के गड्ढे नहीं भरे गए. पूरे महाराष्ट्र में नेशनल हाइवे हो या स्टेट हाइवे हो. सभी खराब रास्ते हैं. हाल खराब सिर्फ हमारे हो रहे हैं. वो तो खुश हैं. वो अपनी मौज में मस्त हैं.

‘वोट चोरी’ के आरोपों पर क्या बोले आदित्य?

वहीं, चुनाव आयोग पर लगाए गए ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर शिवसेना विधायक ने कहा कि यह सिर्फ विपक्ष का मुद्दा नहीं है, बल्कि आम आदमी का मुद्दा है, क्योंकि अगर वोटों की चोरी हो रही तो आपके वोट का कोई मतलब नहीं है. चाहे आप किसी भी विचारधारा से जुड़े हों, वोट चोरी का मुद्दा सभी को प्रभावित कर रहा है और सभी को नुकसान पहुंचा रहा है.

मुंबई की सड़कों पर गड्ढों की समस्या लंबे समय से

मुंबई की सड़कों पर गड्ढों की समस्या लंबे समय से चली आ रही है. गड्ढों के कारण ट्रैफिक जाम, वाहनों को नुकसान और हादसों का खतरा बढ़ गया है. हाल ही में मनसे चीफ राज ठाकरे ने सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी. इस दौरान उन्होंने मुंबई की सड़कों, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर चर्चा की थी. राज ने कहा कि सड़कें बनाना एक धंधा है और सड़कें इस तरह बनाई जाती हैं ताकि उनमें गड्ढे पड़ें.

2027 तक गड्ढा-मुक्त होंगी मुंबई की सड़कें – शिंदे

वहीं, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने दावा किया कि 2027 तक मुंबई की सड़कें गड्ढा-मुक्त होंगी और अगले 25 वर्षों तक ऐसी समस्या नहीं आएगी. उन्होंने ठाकरे बंधुओं पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार “मुंबई को जोड़ने” का काम कर रही है, न कि अलग करने का.

उनकी जेबों के गड्ढे भर गए लेकिन सड़कों के नहीं… आदित्य ठाकरे का एकनाथ शिंदे पर हमला

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button