Nation- दुनिया के सबसे उम्रदराज एथलीट फौजा सिंह की मौत, 114 साल की उम्र में सड़क हादसे में गंवाई जान- #NA

दुनिया के सबसे उम्रदराज एथलीट फौजा सिंह की मौत, 114 साल की उम्र में सड़क हादसे में गंवाई जान

मैराथन धावक फौजा सिंह. (फाइल फोटो)

दुनिया के सबसे उम्रदराज मैराथन धावक फौजा सिंह की सोमवार को पंजाब में जालंधर जिले के अपने पैतृक गांव में एक सड़क हादसे में मौत हो गई. वह 114 साल के थे. फौजा सिंह टहल रहे थे तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. फौजा सिंह पूरे विश्व में कई मैराथन में शामिल हो चुके थे और उम्रदराज होने के बावजूद अपनी फुर्ती और जिंदादिली के लिए जाने जाते थे.

फौजा सिंह की जीवनी द टर्बन्ड टॉरनेडो के लेखक खुशवंत सिंह ने धावक के परिवार के सदस्यों से बात की और उनके निधन की पुष्टि की. जालंधर के एक पुलिस अधिकारी ने भी फौजा सिंह की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि वह ब्यास गांव में टहलने निकले थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. उन्होंने बताया कि फौजा सिंह के सिर में चोटें आईं और शाम को उनकी मौत हो गई.

पंजाब के राज्यपाल ने जताया दुख

जालंधर में आदमपुर थाने के एसएचओ हरदेवप्रीत सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया, जिसकी अभी पहचान नहीं हो पाई है. पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि उन्हें फौजा सिंह की मौत की खबर से गहरा दुख हुआ है.

114 साल की उम्र में बेजोड़ उत्साह

उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, मैं महान मैराथन धावक और दृढ़ता के प्रतीक सरदार फौजा सिंह जी के निधन से बहुत दुखी हूं. उन्होंने 114 वर्ष की आयु में बेजोड़ उत्साह के साथ नशा मुक्त, रंगला पंजाब मार्च में मेरे साथ भाग लिया था. उन्होंने कहा कि उनकी विरासत पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रेरणा देती रहेगी.

फौजा सिंह की जीवनी ‘द टर्बन्ड टॉरनेडो’

पंजाब के पूर्व राज्य सूचना आयुक्त खुशवंत सिंह ने फौजा सिंह की जीवनी द टर्बन्ड टॉरनेडो लिखी है. खुशवंत ने एक्स पर लिखा, मेरा टर्बन्ड टॉरनेडो अब नहीं रहा. मुझे परम श्रद्धेय फौजा सिंह के निधन की खबर देते हुए बहुत दुख हो रहा है. अज्ञात वाहन ने आज लगभग साढ़े तीन बजे उन्हें उस समय टक्कर मार दी जब वह अपने गांव में सड़क पार कर रहे थे. मेरे प्यारे फौजा, आपकी आत्मा को शांति मिले.

संपर्क किये जाने पर खुशवंत सिंह ने बताया कि उन्होंने फौजा सिंह के परिवार के सदस्यों से बात की है और उन्होंने उनकी मौत की खबर की पुष्टि की है. सड़क दुर्घटना के बाद फौजा सिंह को जालंधर के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनकी मौत हो गई.

दुनिया के सबसे उम्रदराज एथलीट फौजा सिंह की मौत, 114 साल की उम्र में सड़क हादसे में गंवाई जान

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button