Nation- केशव प्रसाद जैसा सीएम होना चाहिए… विवाद बढ़ने पर अविमुक्तेश्वरानंद ने दी सफाई, क्या बोले?- #NA

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में इन दिनों शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के धरने के कारण पूरे प्रदेश का सियासी पारा हाई है. शंकराचार्य लगातार सीएम और प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगा रहे हैं. इसके साथ ही सीएम योगी की तरफ से लगातार बयानबाजी की जा रही है. शंकराचार्य ने आरोप लगाया कि सीएम योगी ठकुरैती में लगे हुए हैं, इसलिए यह सब हो रहा है. उन्होंने कहा कि केशव प्रसाद जैसा मुख्यमंत्री इसलिए होना चाहिये. क्योंकि उन्होंने समाधान की बात की है.
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि ये नए जमाने के हिंदू नामधारी मुगल सरकार है. मुगलों ने हिंदुओं को स्नान से रोका था. सरकार बटुकों,संन्यासियों को पीट रही है. ठकुरैती से सवा लाख शिवलिंग के दर्शन नहीं हो सके हैं. शंकराचार्य ने कहा कि सीएम,डिप्टी सीएम का बयान आज पूरे देश और प्रदेश की जनता सुन रही है.
शंकराचार्य ने कहा कि योगी और केशव मौर्य के बयान में फर्क है. यही वजह है कि लोग केशव मौर्य के बयान की तारीफ कर रहे हैं. केशव मौर्य का बयान जिम्मेदारी भरा है. सीएम ऐसा नहीं होना चाहिए जैसा अभी हैं. सीएम जन-जन का ख्याल रखने वाला होना चाहिए.
हम मुख्यमंत्री बदलने की बात नहीं कह रहे- शंकराचार्य
केशव प्रसाद मौर्य मुख्यमंत्री होने चाहिये इस बयान पर बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सफाई भी दी है. उन्होंने कहा हम मुख्यमंत्री बदलने की बात नहीं कह रहे हैं. ये जो प्रसंग हुआ है इस प्रसंग में एक तरफ आदित्यनाथ योगी का वक्तव्य आया है और एक तरफ उसी सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का वक्तव्य आ रहा है. जनता दोनों वक्तव्यों का आंकलन कर रही है, दोनों वक्तव्यों से आशय निकाल रही है. तो लोग केशव प्रसाद मौर्य के वक्तव्य की सराहना कर रहे है.
कैसे होना चाहिए मुख्यमंत्री?
शंकराचार्य ने कहा कि हम कह रहे हैं. कम से कम केशव प्रसाद मौर्य ने एक जिम्मेदार मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री के रूप में बात कही है. अगर यही मुख्यमंत्री होता तो, ये जनता की आवाज है. हमारी आवाज नहीं है. हमने तो जो चर्चा चल रही थी. आप लोगों के पूछने पर वही कह दिया. हम चाहते हैं कि मुख्यमंत्री ऐसा नहीं होना चाहिए कि जो ऐसा कराए या जो अभी कर रहा है, मुख्यमंत्री ऐसा होना चाहिये जो जन जन का ख़याल रखे.
सवा लाख शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा रूकी
प्रशासन विवाद के कारण सवा लाख शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा रूक गई है. माघ मेला में श्रद्धालुओं को एक साथ सवा लाख शिवलिंग के दर्शन कराने का प्लान था. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने ट्रक भर कर शिवलिंग मेला शिविर में मंगवाए थे.पूजा अनुष्ठान के बाद प्रयागराज से छत्तीसगढ़ ले कर जाना था. ये सवा लाख शिवलिंग छत्तीसगढ़ के कवर्धा में- शापात लक्षेश्वर धाम में बनवाए विशाल मंदिर के गर्भगृह में एक साथ स्थापित होने थे.
केशव प्रसाद जैसा सीएम होना चाहिए… विवाद बढ़ने पर अविमुक्तेश्वरानंद ने दी सफाई, क्या बोले?
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



.webp)

.webp)












