Nation: इस एक्ट्रेस को मिला था डायरेक्टर के साथ बिस्तर में साथ सोने का ऑफर, मना करने पर बर्बाद कर दिया करियर #INA
Bollywood Actress Casting Couch Story: बॉलीवुड की चमक-दमक के पीछे की सच्चाई अक्सर पर्दे के पीछे छिपी होती है. फिल्मों की ग्लैमरस दुनिया में कदम रखना हर लड़की के लिए आसान नहीं होता. जी हां, सिनेमा जगत में अपनी जगह बनाने के लिए कई बार स्टार्स को कास्टिंग काउच जैसी कठोर और निराशाजनक परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है.
ऐसी ही एक कहानी 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी से जुड़ी है, जो अपने समय की टॉप एक्ट्रेसेस लिस्ट में शामिल थीं. ममता ने अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया था, लेकिन इंडस्ट्री में उन्हें भी कास्टिंग काउच जैसी चुनौती का सामना करना पड़ा. तो चलिए हम आपको इसके बारे में सब कुछ डिटेल में बताते हैं.
डायरेक्टर ने दिया था साथ में सोने का ऑफर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ममता को फिल्म ‘चाइना गेट’ के सेट पर डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने इंटीमेट होने का ऑफर दिया था. इस ऑफर को ममता ने साफ़ मना कर दिया. इसके जवाब में निर्देशक ने फिल्म में उनका रोल कम कर दिया. जबकि ममता फिल्म में मुख्य भूमिका में थीं, लेकिन उन्हें फिल्म के लोकप्रिय गाना ‘छम्मा छम्मा’ में काम करने का मौका तक नहीं मिला.
मना करने के बाद कई फिल्मों से किया था बाहर
बता दें कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाई, लेकिन इसका ये गाना इतना हिट हुआ कि आज भी याद किया जाता है. वहीं ममता ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्हें निर्देशक की बात न मानने के कारण कई फिल्मों से बाहर कर दिया गया और धीरे-धीरे उन्हें इंडस्ट्री में अच्छे प्रोजेक्ट्स मिलना भी बंद हो गए.
ये भी पढ़ें: ‘मैं उनके साथ बच्चे करूंगा’, एक महिला के लिए बादशाह को ये कहना पड़ा भारी, लोगों ने लगाई क्लास
इस एक्ट्रेस को मिला था डायरेक्टर के साथ बिस्तर में साथ सोने का ऑफर, मना करने पर बर्बाद कर दिया करियर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








.webp)
.webp)


