Nation: इस वायरल वीडियो ने पाकिस्तानी सेना की खोल दी पोल, अब दुनिया भर में हो रही है थू-थू #INA
.webp)
सोशल मीडिया पर एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है, जिसमें लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़ा खूंखार आतंकी अब्दुर रऊफ खुलेआम भारत के खिलाफ जहर उगलता नजर आ रहा है. इस वीडियो में रऊफ पाकिस्तान के लोगों से अपील कर रहा है कि वे जिहाद के नाम पर भारत के खिलाफ लड़ाई में शामिल हों. वह सीधे तौर पर आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के लिए उकसा रहा है.
पाकिस्तानी सेना की खुली पोल
गौरतलब है कि अब्दुर रऊफ वही शख्स है जिसे कुछ समय पहले पाकिस्तानी सेना ने एक प्रेस कांफ्रेस में “निर्दोष नागरिक” बताकर बचाने की कोशिश की थी. लेकिन अब उसका यह वीडियो पाकिस्तान की दोहरी नीति को उजागर करता है, जहां एक ओर वह दुनिया के सामने खुद को आतंकवाद के खिलाफ दिखाता है, वहीं दूसरी ओर आतंकियों को समर्थन देता है.
आतंकियों के जनाजे में हुआ था शामिल
रऊफ को हाल ही में मुरिदके, पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के मारे गए आतंकियों की अंतिम यात्रा में भी देखा गया था. उस कार्यक्रम में पाकिस्तानी सेना के अफसर भी मौजूद थे और उन्होंने इन आतंकियों की खुलकर तारीफ की थी. उन्हें ‘शहीद’ करार देकर उनकी ‘कुर्बानी’ को सलाम किया गया था. यह पूरी घटना पाकिस्तान की आतंकवाद को लेकर नीति पर गंभीर सवाल खड़े करती है.
भारत ने आतंकी ठिकानों को बनाया निशाना
भारत ने हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए 6-7 मई की रात को पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था. इस सर्जिकल ऑपरेशन में भारत ने 100 से ज्यादा आतंकियों को ढेर कर दिया. भारतीय सेना ने न सिर्फ टेरर कैंप्स को नेस्तनाबूद किया बल्कि पाकिस्तान को यह स्पष्ट संदेश भी दिया कि आतंक को समर्थन देने की कीमत चुकानी होगी.
📍 #EXCLUSIVE 🇵🇰
In the video, Abdur Rauf, the Lashkar-E-Tayyaba terrorist can be seen urging Pakistanis . join the jihad against India.
He was the one who present at the funeral of eliminated LeT terrorists in Muridke with the Pakistani army.
DGISPR claims that he is a… pic.twitter.com/YHpR5sJCLF
— OsintTV 📺 (@OsintTV) May 19, 2025
ये भी पढ़ें- इंडियन आर्मी ने शेयर किया है ऐसा वीडियो, पाकिस्तान को लग जाएगी मिर्ची!
इस वायरल वीडियो ने पाकिस्तानी सेना की खोल दी पोल, अब दुनिया भर में हो रही है थू-थू
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)




.webp)

