Nation- ये बड़ा हमला था, अल्लाह ने हमें बचा लिया… ऑपरेशन सिंदूर पर हाफिज रऊफ का कबूलनामा- #NA

आतंकवाद पर भारत का प्रचंड प्रहार. फाइल फोटो.
ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने सटीक और प्रचंड प्रहार करके आतंकवाद की कमर तोड़ी थी. लश्कर-ए-तैयबा इसके दर्द से अभी तक कराह रहा है. उसने खुलेआम ये माना है कि भारत ने उस क्या हस्र किया. लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष आतंकी कमांडर हाफिज अब्दुल रऊफ ने आज मुरिदके स्थित मरकज़-ए-तैयबा में कहा कि यह एक बड़ा हमला था और अल्लाह ने हमें बचा लिया.
हाफिज अब्दुल रऊफ वही आतंकी कमांडर है जिसने मुरिदके में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मारे गए आतंकियों के जनाजे की अगुवाई भी की थी. आज उसने कहा, 67 मई को मुरिदके में जो कुछ हुआ, वह मस्जिद, जिसमें हम आज बैठ नहीं पा रहे हैं, उसे निशाना बनाकर ध्वस्त कर दिया गया. यह एक बड़ा हमला था लेकिन अल्लाह ने हमें बचा लिया.
बच्चों को यहां से हटाया गया क्योंकि हालात की जानकारी थी
आतंकी फैक्ट्री मरकज़-ए-तैयबा में उसने कहा, ये बच्चे यहां नहीं थे. वे यहां रहना चाहते थे लेकिन इनका भला चाहने वालों ने इन्हें यहां से हटने को कहा क्योंकि उन्हें हालात की जानकारी थी. मोदी ने कहा कि हमने आतंकी ठिकानों पर हमला किया लेकिन पाकिस्तान पर हमला हुआ. कल उनके सेना प्रमुख रो रहे थे और कह रहे थे कि पाकिस्तान के पास पूरी खुफिया जानकारी थी.
बाजार गिर गया, हमारी तारीफ करने को मजबूर अमेरिका
लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष आतंकी कमांडर हाफिज अब्दुल रऊफ ने कहा, हमने पलटवार किया और इसके झटके यूरोप तक महसूस किए गए. सेना के नियम बदल गए. जिन फाइटर जेट्स को बेचा जा रहा था, वो कबाड़ बन गए और जिसे चीनी माल कहा जा रहा था, वही अब दुनिया भर में मांग में है. यूरोपीय बाजार गिर गया है और अमेरिका पाकिस्तान की तारीफ करने को मजबूर है.
ये बड़ा हमला था, अल्लाह ने हमें बचा लिया… ऑपरेशन सिंदूर पर हाफिज रऊफ का कबूलनामा
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp)


.webp)


