Nation- मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक को जान से मारने की धमकी, एक करोड़ की मांगी रंगदारी- #NA

मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक. (फाइल फोटो)
पंजाब के मोहाली जिले में अपनी दो पत्नियों के साथ रहने वाले मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक को लगातार विदेशी नंबरों से धमकी भरी कॉल और मैसेज आ रहे हैं. धमकी देने वालों ने अरमान मलिक से पहले 5 करोड़ की मांग की थी और अब 1 करोड़ रुपए की रंगदारी की मांग की है. इस मामले को लेकर अरमान ने पंजाब पुलिस से शिकायत की है.
उन्होंने कहा कि करीब 20 दिनों से उनके पास इस तरह के फोन और मैसेज आ रहे हैं. शिकायत में अरमान ने शक जताया है कि इस साजिश में उनका कोई करीबी भी धमकाने वालों से मिला हुआ है, क्योंकि धमकाने वाले लोग उनकी पत्नियों को भी लगातार फोन कर धमकी दे रहे हैं. मामले को लेकर अरमान मलिक ने मोहाली के जीरकपुर थाने और मोहाली एसएसपी को लिखित शिकायत दी है.
1 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी
अरमान मलिक ने कहा कि उन्हें वॉयस नोट भेजे गए हैं और 1 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है. साथ ही कहा गया है कि अगर उनकी डिमांड पूरी नहीं हुई तो वह उसे चमत्कार दिखा देंगे. उन्हें एक्शन दिखाने की बात भी कही गई. यहां तक कि उनके बच्चों को भी मारने की धमकी दी जा रही है. अरमान ने सबूतों के साथ जीरकपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है.
अरमान मलिक ने कहा कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है लेकिन उन्हें बार-बार फोन कर रंगदारी मांगी जा रही है. उन्होंने कहा कि इससे पहले उन्हें 30 लाख और 5 लाख रुपए रंगदारी देने की धमकियां मिल चुकी हैं.
पहले भी मिली हैं धमकियां
जीरकपुर एसएचओ सतिंदर सिंह ने कहा कि अरमान मलिक को पहले भी धमकियां मिली थी, जिसके आधार पर पहले ही मामला दर्ज किया गया है. अब एक बार फिर धमकी मिलने पर वह थाने आए थे. उनकी इस शिकायत और पहले की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है.
मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक को जान से मारने की धमकी, एक करोड़ की मांगी रंगदारी
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,






.webp)



